Begin typing your search above and press return to search.

IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा: वकीलों के सामने कान पकड़कर लगाई थी उठक-बैठक, जानिए आखिर क्या रही इस्तीफे की वजह

IAS Rinku Singh Rahi: उत्तर प्रदेश कैडर के IAS रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिंकू सिंह लंबे समय से राजस्व परिषद में अटैच थे।

IAS Rinku Singh Rahi
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

लखनऊ 31 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश कैडर के IAS रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिंकू सिंह लंबे समय से राजस्व परिषद में अटैच थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ना ही पोस्टिंग मिल रही और ना ही काम मिल रहा है। वेतन तो मिल रहा है, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं मिल रहा है।

IAS रिंकू सिंह राही का उठक-बैठक विवाद क्या था ?

बता दें कि 29 जुलाई 2025 को पुवायां SDM का कार्यभार संभालते ही IAS रिंकू सिंह राही चर्चा में आ गए थे। हुआ यूं कि रिंकू सिंह ने वकील के मुंशी मुंशी विजय (38) को तहसील कार्यालय में खुले में टॉयलेट करने पर उठक बैठक लगवाई थी, जिसके बाद वकील नाराज हो गए और कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रिंकू सिंह ने मौके पर पहुंचकर उठक बैठक लगाकर मामले को शांत करने की कोशिश की थी। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें राजस्व परिषद में अटैच कर दिया गया था। तभी से उन्हे कोई पोस्टिंग नहीं मिली थी।

IAS रिंकू सिंह राही ने क्यों दिया इस्तीफा ?

वहीं अब खबर है कि IAS रिंकू सिंह राही ने 31 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में आरोप लगाते हुए कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। उन्हें वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं मिल रहा था। इस दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे को नैतिक निर्णय बताया।

IAS रिंकू सिंह राही कौन है ?

रिंकू सिंह राही का जन्म 20 मई 1982 को हाथरस में हुआ था। रिंकू सिंह राही ने अपने इंटर तक की पढ़ाई हाथरस और बीटेक की पढ़ाई जमशेदपुर से की। इसके बाद उन्होंने 2004 में प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) क्लियर कर 2008 में जिला समाज कल्याण अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली।

हमले के बाद भी नहीं मानी हार

मुजफ्फरनगर में पहली पोस्टिंग के दौरान उन्होंने स्कॉलरशिप और पेंशन में भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था। 26 मार्च 2009 को जब रिंकू सिंह राही सहकर्मी के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी उनपर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में उन्हें 7 गोलियां लगी थी। जिसके कारण उनका एक कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी भी चली गई। इसके बाद भी रिंकू सिंह राही न ही डरे और न ही हार माने। 2022 में दिव्यांग कोटे से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर रिंकू सिंह राही IAS अधिकारी बने और मसूरी में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें शाहजहांपुर में नियुक्त किया गया, जहां उन्हें पुवायां SDM की जिम्मेदारी दी गई थी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story