Begin typing your search above and press return to search.

IAS Officer Rinku Singh Rahi: मुंशी को सजा देने पर वकील हुए नाराज: SDM रिंकू सिंह राही से लगवाई उठक-बैठक

IAS Rinku Singh Rahi: शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के पुवायां में नव नियुक्त SDM रिंकू सिंह राही पहले दिन ही चर्चा में आ गए। दरअसल, हुआ यूं कि नव नियुक्त SDM ने वकील के मुंशी को खुले में टॉयलेट करने पर उठक बैठक लगवाई थी, जिसके बाद वकील नाराज हो गए और प्रदर्शन करने लगे। तभी नव नियुक्त SDM ने मौके पर पहुंचकर उठक बैठक लगाकर मामले को शांत करने की कोशिश की।

मुंशी को सजा देने पर वकील हुए नाराज: SDM रिंकू सिंह राही से लगवाई उठक-बैठक
X
By Chitrsen Sahu

IAS Rinku Singh Rahi: शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के पुवायां में नव नियुक्त SDM रिंकू सिंह राही पहले दिन ही चर्चा में आ गए। दरअसल, हुआ यूं कि नव नियुक्त SDM ने वकील के मुंशी को खुले में टॉयलेट करने पर उठक बैठक लगवाई थी, जिसके बाद वकील नाराज हो गए और प्रदर्शन करने लगे। तभी नव नियुक्त SDM ने मौके पर पहुंचकर उठक बैठक लगाकर मामले को शांत करने की कोशिश की।

वकील के मुंशी से लगवाई उठक-बैठक

जानकारी के मुताबिक, IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को पुवायां SDM का कार्यभाल संभाला था। जिसके बाद वह तहसील कार्यालय के निरीक्षण पर निकले थे। तभी उनकी नजर कार्यालय परिसर में दिवार के पास टॉयलेट कर रहे वकील के मुंशी विजय (38) पर गई। उन्होंने मुंशी को टोकटे हुए शौचालय का इस्तेमाल करने को कहा। वहीं जब मुंशी ने SDM से कहा कि शौचालय साफ नहीं है तो वह भड़क गए और ये कहते हुए उससे उठक-बैठक लगवा दी कि यह गलती तहसील कर्मचारियों की है।

मौके पर पहुंचे SDM

तहसील परिसर में पहले से ही अपने कुछ मांगों को लेकर जब वकील प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन्हें इस मामले की जानकारी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही वह भड़क गए और मौके पर ही SDM को बुला लिया। जिसके बाद SDM ने सफाई देते हुए कहा कि गलती मुंशी की है। इतने में वकीलों ने कहा कि गलती पर उठक बैठक लगवाना सही नहीं हैं।

पांच बार लगाई उठक-बैठक

इसके बाद वकीलों ने यह कह दिया कि क्या आप उठक बैठक लगा सकते हैं। फिर क्या था नव नियुक्त SDM रिंकू सिंह राही ने वकीलों से ये कहते हुए उठक बैठक लगाई कि इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। इस दौरान वकीलों ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की फिर भी वह नहीं माने और पांच बार उठक बैठक लगाई। उठक बैठक के बाद उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होने आश्वासन भी दिया कि इसमें सुधार किया जाएगा।

कौन है रिंकू सिंह राही

जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह राही का जन्म 20 मई 1982 में हाथरस में हुआ था। रिंकू सिंह राही ने अपने इंटर तक की पढ़ाई हाथरस और बीटेक की पढ़ाई जमशेदपुर से की। इसके बाद उन्होंने 2004 में प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) क्लियर कर 2008 में जिला समाज कल्याण अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली।

हमलावरों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

मुजफ्फरनगर में पहली पोस्टिंग के दौरान उन्होंने स्कॉलरशिप और पेंशन में भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था। 26 मार्च 2009 को जब रिंकू सिंह राही सहकर्मी के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी उनपर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में उन्हें 7 गोलियां लगी थी। जिसके कारण उनका एक कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी भी चली गई।

न ही डरे और न ही हार मानी

इसके बाद भी रिंकू सिंह राही न ही डरे और न ही हार माने। उन्होंने 2022 में दिव्यांग कोटे से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बने और मसूरी में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें शाहजहांपुर में नियुक्त किया गया, जहां उन्हें पुवायां SDM की जिम्मेदारी दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story