हापुड़ हादसा: शादी से लौट रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

Hapur Road Accident
X

इमेज- इंटरनेट 

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बारात से लौट रहे यात्रियों से भरी बस की ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी. हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है.

Hapur Road Accident: 13 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया. धौलाना-गुलावटी मार्ग पर एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी. जबकि कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.

बारात से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

हादसा धौलाना थाना क्षेत्र के धौलाना-गुलावठी रोड पर हुआ. रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे हुआ है. बारात से लौट रहे यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायल हो गए.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक़, बस में सवार होकर बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी. बारात वापस लौट रही थी. बस में करीब 20 से 25 लोग सवार थे. कुछ लोग बस से नीचे उतर के नाश्ता पानी कर रहे थे. इसी बीच ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. और कुछ 6 की मौके पर ही मौत हो गई.

6 लोगों की हुई मौत

घटना स्थल पर चीख पुकार मच गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बस में दबे लोगों को बस काटकाट निकाला गया. और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी हालत नाजुक है. साथ ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है.

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने क्या बताया

हादसे को लेकर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया, "एक बारात से लौट रहे यात्रियों को ले जा रही एक बस धौलाना-गुलावटी रोड पर एक ट्रक से टकरा गई. पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच की और राहत का काम शुरू किया. घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 घायलों का इलाज चल रहा है. ट्रक को मौके से हटा दिया गया है और ट्रैफिक की स्थिति अब सामान्य है. पीड़ितों के परिवार वाले आ गए हैं और कानूनी कार्रवाई चल रही है. बस में 12 से ज्यादा लोग थे. उनमें से एक की पहचान नहीं हो पाई है और वह शायद ड्राइवर था. "

Tags

Next Story