Begin typing your search above and press return to search.

Greater Noida dowry Hatyakand : बेटी की हत्या से दर्द से पीडित पिता ने लगाई योगी सरकार से गुहार, कहा - वे जेबकतरों के पैर में गोली मार देते हैं और इन हत्यारों को नहीं मारते ?

Greater Noida Hatyakand : निक्की के पिता ने सीएम योगी से मांग की है कि आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया जाए और इस जघन्य अपराध की सजा के तौर पर उनके घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया जाए।

Greater Noida dowry Hatyakand : बेटी की हत्या से दर्द से पीडित पिता ने लगाई योगी सरकार से गुहार, कहा - वे जेबकतरों के पैर में गोली मार देते हैं और इन हत्यारों को नहीं मारते ?
X
By Meenu Tiwari

Greater Noida dowry Hatyakand : ग्रेटर नोएडा में 26 साल की निक्की को दहेज के लिए ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। पति विपिन के साथ परिवार वालों ने निक्की को जलाया। पुलिस ने विपिन राठी को गिरफ्तार किया, उसके बाद उसकी मां को गिरफ्तार किया गया, सोमवार की सुबह विपिन के बड़े भाई रोहित राठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

निक्की के पिता ने सीएम योगी से मांग की है कि आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया जाए और इस जघन्य अपराध की सजा के तौर पर उनके घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया जाए।

कासना थाना पुलिस के अनुसार इस केस में पुलिस कई एंगल्स को खंगाल रही है। अब विपिन राठी के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से निक्की मर्डर केस में वांछित अभियुक्त (निक्की के जेठ) रोहित पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम सिरसा थाना कासना गौतमबुद्धनगर, उम्र-55 वर्ष को सिरसा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त (जेठ) रोहित वांछित चल रहा था। रोहित को 194/2025 धारा 103(1)/115(2)/61(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।




सजा के तौर पर उनके घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया जाए

निक्की भाटी, जिसे 36 लाख रुपये के दहेज की मांग को लेकर उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर आग लगाकर हत्या कर दी थी। निक्की के पिता ने सीएम योगी से मांग की है कि आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया जाए और इस जघन्य अपराध की सजा के तौर पर उनके घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया जाए।


वे हत्यारे हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए

निक्की के पिता भिकारी सिंह पायला ने कहा, "वे हत्यारे हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए और उनका घर ध्वस्त कर देना चाहिए। मेरी बेटी पार्लर चलाकर अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। उन्होंने उसे प्रताड़ित किया। पूरा परिवार इस साजिश में शामिल था और उन्होंने मेरी बेटी को पैसों के लिए जलाकर मार डाला।"

निक्की के पिता ने बताया कि, "मेरी बेटी नहीं चाहती थी कि मैं परेशान होऊं, इसलिए उसने शादी को कामयाब बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन उन्होंने उसे मार डाला, वे हत्यारे हैं।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपिन किसी और के साथ रिश्ते में था और निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था।

बहन ने रिकॉर्ड कर लिया था वीडियो

बहन कंचन द्वारा रिकॉर्ड किए गए चौंकाने वाले वीडियो में विपिन निक्की के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। एक अन्य क्लिप में जलती हुई निक्की सीढ़ियों से लड़खड़ाती हुई नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है। उसे तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Next Story