9वीं की छात्रा गैंगरेप! अलग-अलग होटलों में ले जाकर 10 लोगों ने की दरिंदगी, 4 महीने पहले स्कूल जाते वक्त किया था किडनैप

Gorakhpur Rape
X

इमेज- AI

Gorakhpur Rape News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में 9वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता के साथ 10 लोगों ने अलग अलग समय पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Gorakhpur Rape News: 9 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दरिंदगी रोंगटे खड़े कर देनी वाली वारदात सामने आयी है. चौरीचौरा थाना क्षेत्र से चार महीने पहले लापता हुई 9वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है. अलग-अलग होटल में ले जाकर 10 लोगों ने रेप किया.

छात्रा से 10 लोगों ने किया रेप

पूरा मामला चौरीचौरा थाना क्षेत्र का है. 14 साल की पीड़िता छात्रा चौरीचौरा इलाके की रहने वाली है. छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है. उसके पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं. पीड़िता के साथ 4 महीने तक 10 लोगों ने अलग अलग समय पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला नवंबर 2025 का है. 1 नवंबर 2025 को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी वह लापता हो गयी. 7 नवंबर को छात्रा के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराइ गयी. आरोप है कोई युवक उसे बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले गया था.

कैसे मिली छात्रा

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. उसकी तलाशी शुरू की गयी. छात्रा को कई जगह ढूंढा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. काफी समय तक ढूंढने के बाद छात्रा 23 मार्च को मिली. जांच में पता चला उसके साथ 10 लोगों ने कई होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया. छात्रा का मेडिकल जांच भी कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई.

10 लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल खंगाली. इसके अलावा सीडीआर, सीसीटीवी कैमरे और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया. जिसमे से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में किशन उर्फ बिट्टू, समीर उर्फ दिलशाद, मोनू उर्फ मनीष राजभर और धर्मराज यादव शामिल है. सभी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है. जबकि, अन्य 6 से पूछताछ की जा रही है.



Tags

Next Story