Begin typing your search above and press return to search.

पति ने अवैध संबंध के शक में की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा गला, पुलिस को कॉल कर बोला- घर में लाश पड़ी है...

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के धाधुपार गांव में आरोपी पति 44 साल के अशोक निषाद ने अपनी पत्नी 40 वर्षीय नीलम देवी पर फावड़े से हमला किया और फिर फावड़े से उसका गला काट दिया

Gorakhpur Crime News
X

फोटो - इंटरनेट

By Neha Yadav

Gorakhpur Crime News: 5 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश गोरखपुर से कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है. में खजनी थाना क्षेत्र के धाधुपार गांव में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. उसके बाद खुद पुलिस को फ़ोन करके वारदात की जानकारी दी.

पति ने की पत्नी की हत्या

मामला जिले के खजनी थाना क्षेत्र के धाधुपार गांव का है. वारदात मंगलवार- बुधवार की देर रात करीब 1 बजे की है. आरोपी पति 44 साल के अशोक निषाद ने अपनी पत्नी 40 वर्षीय नीलम देवी पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

आखिर क्यों ली पत्नी की जान

जानकारी के मुताबिक़, अशोक निषाद और नीलम देवी की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी. उनके दो बच्चे हैं 17 साल का बेटा और 14 साल की बेटी हैं. अशोक निषाद को शक था पत्नी नीलम देवी का किसी और से अवैध सम्बन्ध है. जिसे लेकर दोनों के बीच में झगड़ा होता रहता था.

ऐसे उतारा मौत के घाट

घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी को लेकर विवाद हुआ था. उस वक्त बच्चे सो रहे थे, अशोक निषाद ने पत्नी पर हमला किया जिसकी आवाज सुनकर बेटा आया, आरोपी ने बेटे के सामने ही पत्नी को काटा डाला. हर तरफ खून ही खून फ़ैल गया. उसने बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की. लेकिन उनसे भाग कर अपनी जान बचाई. और पास ही रहने वाले नाना राजेंद्र निषाद को सूचना दी.

दूसरी तरफ आरोपी ने पुलिस को फोन कर वारदात के बारे में बताया, उसने कहा- पत्नी की लाश घर में पड़ी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा आरोपी लाश के पास ही बैठा हुआ था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों से पूछताछ जारी है.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story