दिनदहाड़े पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या, एक के बाद एक की कई फायरिंग, दौड़ाकर चाकुओं से गोद डाला

Gorakhpur Murder
X

इमेज- इंटरनेट 

Gorakhpur Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने हत्या कर दी. बदमाशों ने पूर्व पार्षद को पहले गोली मारी और फिर चाकुओं से गोद डाला.

Gorakhpur Murder News: 17 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने हत्या कर दी. बदमाशों ने पूर्व पार्षद को पहले गोली मारी और फिर चाकुओं से गोद डाला.

पूर्व पार्षद राजकुमार की हत्या

मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा का है. मंगलवार सुबह को वारदात हुई है. मृतक की पहचान पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान के रूप में हुई है. अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर पूर्व पार्षद राजकुमार की हत्या कर दी. उसके बाद र चाकुओं से गोद डाला.

मॉर्निंग वाक पर बदमाशों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक़, पूर्व पार्षद राजकुमार मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर से पास ही मॉर्निंग वाक पर निकले थे. कुछ पहले से हो घात लगाए बैठे थे. मौका पाते ही बदमाशों ने राजकुमार को रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. उसके सीने, गर्दन और सिर में गोली लगी. उसके बाद चाकू से कई वार किए. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी बदमाश फरार हो गए थे. राजकुमार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.

जांच के लिए पुलिस टीम का गठन

मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. बदमाशों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है अभी इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस ने फिलहाल कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. जिसने पूछताछ की जा रही है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा

वहीँ, इस वारदात पर सपा नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "उप्र में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है. अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है. मुख्यनगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेख़ौफ़ अपराधियों को किसका प्रश्रय प्राप्त है. जनता समझदार है.



Tags

Next Story