Begin typing your search above and press return to search.

आरटीओ और आरआई सस्पेंड: चलती स्कूल बस का फर्श टूटने से 6 साल की बच्ची की मौत, RTO और RRI पर लापरवाही का आरोप

Aligarh RTO and RI suspended: अलीगढ़-कासगंज रोड पर स्थित ढोलना इलाके में चलती बस के टूटे फर्श टूटने से बच्ची की गिरी और पहिये की चपेट में आ गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. इस मामले में सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए आरटीओ प्रवर्तन और आरआई को सस्पेंड कर दिया है.

Aligarh RTO and RI suspended
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Neha Yadav

Aligarh RTO and RI suspended: 2 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सड़क हादसे में यूकेजी की छात्रा की मौत हो गयी थी. शनिवार को अलीगढ़-कासगंज रोड पर स्थित ढोलना इलाके में चलती बस के टूटे फर्श टूटने से बच्ची की गिरी और पहिये की चपेट में आ गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. इस मामले में सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए आरटीओ प्रवर्तन और आरआई को सस्पेंड कर दिया है.

आरटीओ प्रवर्तन और आरआई क्यों हुए सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक़, आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई चंपालाल को सस्पेंड किया गया है. आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह पर वाहनों को नियमित चेकिंग न करने का आरोप है. वहीँ, आरआई चंपालाल पर बस खबर स्थिति में होने के भी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप है.

क्या है पूरा मामला

यह पूरी घटना अलीगढ़-कासगंज रोड पर स्थित ढोलना इलाके की है. शनिवार दोपहर माउंट इंटरनेशनल स्कूल की बस से यह हादसा हुआ था. जिसमे 6 साल की छात्रा अनन्या की मौत हो गई थी. अनन्या माउंट इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी. उसका बड़ा भाई10 वर्षीय गोलू भी उसी स्कूल में पढ़ता था.

हादसा कैसे हुआ था

दोनों हमेशा की तरह बस से स्कूल जा रहे थे. जिस सीट पर अनन्या बैठी थी उसके नीचे का फर्श अचानक टूट गया. फर्श के टूटते ही वह गिरकर बस के पहिये के नीचे दब गयी. भाई चीखने पर ड्राइवर ने बस रोकी और बच्ची को उठाया. उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इनकी लापरवाही आयी सामने

इस घटना के बाद खूब हंगामा हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. वहीँ, इस घटना में स्कूल प्रबंधन, आरटीओ और आरआई की लापरवाही सामने आयी. जिसके बाद आरटीओ प्रवर्तन और आरआई को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही सभी स्कूलों के बस की जांच की जा रही है. ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो सके.




Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story