प्रेमी के घर पहुंचकर युवती ने कहा कि 'मुझसे कर लो निकाह,' युवक के इन्कार करने पर निगला जहर, हालत गंभीर
बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ प्यार में मिले धोखे और निकाह से इनकार के बाद एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया.

प्रेमी के घर पहुंचकर युवती ने कहा कि 'मुझसे कर लो निकाह,' युवक के इन्कार करने पर निगला जहर, हालत गंभीर
Love Affair Crime News : बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ प्यार में मिले धोखे और निकाह से इनकार के बाद एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया. किरतपुर कस्बे में सोमवार की देर रात एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची और उससे निकाह करने की जिद करने लगी. जब युवक ने मना कर दिया, तो युवती ने वहीं पर जहरीला पदार्थ निगल लिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रेमी खुद उसे अस्पताल लेकर गया.
दो साल तक प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का खेल
पीड़िता ने होश में आने के बाद जो आरोप लगाए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. युवती का कहना है कि मोहल्ला बुद्धूपाड़ा निवासी सुहैल के साथ उसका पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. सुहैल ने निकाह का झांसा देकर लगातार दो साल तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया. इतना ही नहीं, युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी. इसी वीडियो के दम पर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा और मोटी रकम भी हड़प ली. सोमवार की रात जब युवती ने अंतिम बार निकाह का दबाव बनाया, तो युवक के ठुकरा देने पर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की.
अस्पताल में जिंदगी की जंग आरोपी फरार
युवती की हालत बिगड़ते देख सुहैल और उसके घरवालों के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में उसे बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उधर, इस मामले में एक और इनपुट इटावा के भरथना से भी जुड़ा नजर आ रहा है, जहाँ ऐसी ही एक और घटना में सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार के बाद युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर जहर खाया. दोनों मामलों में पुलिस की ढिलाई की बात भी सामने आ रही है. बिजनौर पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर आरोपी सुहैल के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल
इटावा वाले मामले में युवती का आरोप है कि उसने पहले भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद मांगी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई. अगर पुलिस पहले ही सख्श कदम उठाती, तो शायद इन युवतियों को मौत के मुह में नहीं जाना पड़ता. फिलहाल, किरतपुर थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से ही घर छोड़कर फरार है. पुलिस अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग के सबूत जुटाने के लिए साइबर सेल की मदद भी ले रही है.
