Ghuskhor Pandat Controversy : विवादों में घिरी घूसखोर पंडित वेब सीरीज : लखनऊ में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप
Ghuskhor Pandat : घूसखोर पंडित वेब सीरिज को लेकर लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज किया गया हैं. लखनऊ के हज़रतगंज थाने में सामाजिक एकता बिगाड़ने की कोशिश के चलते केस दर्ज किया गया है

Ghuskhor Pandat Controversy : विवादों में घिरी घूसखोर पंडित वेब सीरीज : लखनऊ में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप
Ghuskhor Pandat : घूसखोर पंडित वेब सीरिज को लेकर लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज किया गया हैं. लखनऊ के हज़रतगंज थाने में सामाजिक एकता बिगाड़ने की कोशिश के चलते केस दर्ज किया गया है|
Ghuskhor Pandat : लखनऊ : वेब सीरिज घूसखोर पंडित रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी नजर आ रही है. वेब सीरिज के शीर्षक से समाज के कुछ लोगो को परेशानी है. एमपी भोपाल में कई ब्राम्हण समाज के लोगों ने वेब सीरीज को बैन लगाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. अब इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. घूसखोर पंडित वेब सीरिज के डायरेक्टर और पूरी टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में समाज में एकता बिगाड़ने, जातिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाने, अशांति फ़ैलाने के प्रयास के चलते गंभीर धाराओं में रिपोर्ट लिखवाया गया हैं|
इस मामले में SHO हजरतगंज विक्रम सिंह ने खुद संज्ञान लिया गया है. हज़रतगंज पुलिस ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि सामाजिक एकता बिगाड़ने और धार्मिक जातिगत भावनाओं को पहुँचाने के कोशिशो पर कार्रवाई जरुर होनी चाहिए. इसी निर्देश के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है|
यूपी लखनऊ कमिश्नरेट के हज़रतगंज थाने में OTT प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही वेब सीरीज़ घूसखोर पंडत के डायरेक्टर और उनकी पूरी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, इस वेब सीरीज़ का नाम एक विशेष जाति को निशाना बना कर अपमानित कर रहा है, जिससे समाज में नाराजगी है और भारी हंगामे की आशंका जताई जा रही हैं. पुलिस का कहना है कि इस सीरिज की कहानी से एकता व शांति बिगड़ने तथा समाज में आपसी नफरत फैलने का डर हैं|
