Ghaziabad 3 Sisters Case Update: गाजियाबाद में बहनों की मौत पर बड़ा खुलासा! कोरियन लव गेम नहीं यह है वजह? पुलिस ने बदली जांच की दिशा

नई दिल्ली 4 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत के मामले में जांच ने नया रुख मोड़ ले लिया है। शुरुआती तौर पर इस घटना को कथित ‘कोरियन लव गेम’ से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन अब पुलिस ने कहा है कि यह मामला किसी ऑनलाइन गेम या टास्क से जुड़ा नहीं है। पुलिस के मुताबिक मौके से मिली डायरी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की दिशा बदल गई है।
पुलिस को मिली 8 पन्नों की डायरी
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से आठ पन्नों की एक डायरी बरामद हुई है जिसमें बच्चियों ने अपनी भावनाएं लिखी थीं। डायरी में कोरियन कल्चर के प्रति आकर्षण का ज़िक्र है जैसे कोरियन फिल्में, के-पॉप संगीत, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों का प्रभाव। पुलिस का कहना है कि यह मटेरियल किसी गेम-आधारित टास्क की की तरफ इशारा नहीं करते बल्कि डिजिटल कंटेंट के प्रति अत्यधिक लगाव की ओर इशारा कर रहे हैं।
मोबाइल को लेकर परिवार में तनाव
जांच में यह भी सामने आया है कि परिजनों ने बेटियों को मोबाइल देने से मना किया था। पुलिस के मुताबिक मोबाइल और डिजिटल कंटेंट से दूरी बनने पर बच्चियों में बेचैनी बढ़ गई थी। साथ ही कोरोना काल के बाद से उनके नियमित स्कूल जाने में भी बाधा आई थी। पुलिस इन सभी पहलुओं को जोड़कर इवेंट्स की कड़ियां समझने की कोशिश कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी की एक ऊंची इमारत से देर रात तीन नाबालिग बहनों ने छलांग लगा दी थी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुरुआत में सोशल मीडिया पर इसे किसी ‘कोरियन गेम’ से जोड़कर देखा गया लेकिन अब तक की जांच में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील है और सभी पहलुओं- परिवारिक माहौल, मानसिक तनाव की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी उनकंफर्म्ड दावे या अफवाह पर भरोसा न किया जाए।
फिलहाल पुलिस डायरी में लिखी बातों परिजनों के बयान और डिजिटल फूटप्राइंट की फॉरेंसिक जांच के आधार पर नतीजे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Tags
-
Home
-
Menu
