Ghaziabad Suicide Case : आधी रात 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, क्या गेमिंग की लत ने ली जान...आखिर तीनो ने क्यों की?एक साथ आत्महत्या?
Ghaziabad Suicide Case : यूपी के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने रात 2 बजे के आस-पास 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. तीनों बहनों को एक गेमिंग ऐप की आदत थी. तीनों ने आखिर एक साथ सुसाइड क्यों किया ये अभी तक साफ नहीं हुआ है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Ghaziabad Suicide Case : गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहा देर रात 3 सगी बहनें बिल्डिंग के 9वीं मंजिल से कूद गई. तीनों की मौके पर मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बहनों को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी. हालांकि अभी आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रहीं हैं|
यह घटना टीला मोड थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी का है. रात करीब 2 बजे तीनों ने ये खतरनाक कदम उठाया. मिली जानकारी के अनुसार. ये तीनो ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं. तीनों बहनों के आत्महत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मरने वाली बहनों का नाम निशिका 16 वर्ष, प्राची 14 वर्ष और पाखी 12 वर्ष था. तीनो नाबालिग हैं.
एक साथ रहा करती थी तीनो
मिली जानकारी के अनुसार अक्सर तीनों बहन एक साथ रहा करती थी,और एक साथ सभी काम किया करती थीं, जैसे नहाना, खाना, स्कूल जाना और सोना. तीनों अक्सर साथ ही रहती थीं. तीनों बहनों की मौत से परिवारवाले सदमे में है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनको समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर उनकी बेटियों ने ये खतरनाक कदम क्यों उठाया.
पिता ने क्या कहा
पिता चेतन कुमार ने बताया कि. तीनों बेटियों को कोविड के समय से मोबाइल गेम की आदत लगी थी. तीनों बहन टारगेट गेम खेलती थीं. मगर बेटियों ने ऐसा क्यों ऐसा किया, हम नहीं जानते. पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों का स्कूल भी रेगुलर नहीं था.
क्या बोली पुलिस
पुलिस ने बताया कि. पूरी घटना रात लगभग 2 बजे भारत सिटी बी-1 टावर के फ्लैट नम्बर 907 में हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात तेज आवाज सुनकर वो सभी लोग बाहर निकले, जिसके बाद हमें सूचना दी गई. पुलिस का कहना है कि सभी एंगल की बारिकी से जांच की जा रही है. डिजिटल एक्टिविटी और आसपास CCTV फुटेज और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच की जाएगी|