फास्ट फूड ने ली जान, पत्ता गोभी का कीड़ा दिमाग में घुसा, छात्रा की हो गई मौत...
उत्तर प्रदेश में एक छात्रा की फास्ट फूड की लत ने जान ले ली। छात्रा बर्गर और नूडल्स का अधिक सेवन करती थी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के यूपी में फस्ट फूड के अधिक सेवन से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा बर्गर और नूडल्स का अधिक सेवन करती थी। छात्रा के दिमाग में पत्ता गोभी का कीड़ा घुस गया था। कीड़े ने दिमाग के अंदर करीब 20 से अधिक गांठ बना लिए थे।
घटना यूपी के अमरोहा की है। छात्रा इलमा कुरैशी नीट की तैयारी कर रही थी और चुचैला कलां गांव की रहने वाली थी। छात्रा के पिता नोएडा में कबाड़ का काम करते हैं। इलमा कुरैशी के सिर में एक महीने से दर्द उठा था। डाॅक्टरी उपचार के बाद उसे आराम मिल गया था।
थोड़े दिनों बाद फिर से उसके सिर में फिर से दर्द उठा, जिसके बाद परिजनों ने उसे नोएडा ले कर आये और निजी अस्पताल में उपचार कराया। डाॅक्टरों ने उसे एमआर और सीटी स्कैन कराने को कहा।
रिपोर्ट आने पर पता चला कि इलमा के दिमाग में गांठ हो गए थे। उपचार चल ही रहा था, इसी दौरान 18 दिसंबर को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
डाॅक्टर ने बताया कि छात्रा के दिमाग में 20 से ज्यादा गांठ हो गये थे। डाॅक्टर ने आगे कहा कि पत्ता गोभी का कीड़ा दिमाग में प्रवेश कर गया था। कीड़े ने ही इलमा के दिमाग में गांठ बना दी थी। इस वजह से इलमा को हमेशा सिर में दर्द होता था।
वहीं, छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बर्गर और नूडल्स बहुत खाती थी। फिलहाल इस घटना के बाद छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
