Faridabad Jail Murder : अयोध्या हमले के मास्टरमाइंड आतंकी की जेल में हत्या, कश्मीरी कैदी ने नुकीली चीज मारकर उतारा मौत के घाट
Faridabad Jail Murder : हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की एक कैदी ने बेरहमी से हत्या कर दी. हमलावर ने किसी नुकीली चीज से अब्दुल रहमान के सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. रहमान को साल 2025 में अयोध्या पर हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

Faridabad Jail Murder : अयोध्या हमले के मास्टरमाइंड आतंकी की जेल में हत्या, कश्मीरी कैदी ने नुकीली चीज मारकर उतारा मौत के घाट
Faridabad Jail Murder : फरीदाबाद : हरियाणा की फरीदाबाद जिला जेल से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहाँ अयोध्या में आतंकी हमले की बड़ी साजिश रचने के आरोपी अब्दुल रहमान की रविवार रात जेल के भीतर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उसी के बैरक में बंद कश्मीर निवासी एक अन्य कैदी अरुण चौधरी पर लगा है. इस वारदात ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया है.
बैरक बना अखाड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक यह खूनी घटना रविवार की देर रात हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण चौधरी और अब्दुल रहमान एक ही बैरक में बंद थे. रात के समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई इसी दौरान अरुण चौधरी ने किसी नुकीली चीज से अब्दुल रहमान के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.
हमले के बाद बैरक में चीख-पुकार मच गई जेल प्रहरी जब तक मौके पर पहुँचे, रहमान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर चुका था. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल जेल प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में कैदी के पास नुकीली और जानलेवा चीज कहाँ से आई.
अयोध्या का रहने वाला था 20 साल का रहमान
मारा गया आतंकी अब्दुल रहमान महज 20 साल का था. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का निवासी था उसकी उम्र कम जरूर थी लेकिन उसके ऊपर लगे आरोप बेहद संगीन थे रहमान को 2 मार्च 2025 को गुजरात और हरियाणा एसटीएफ ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान फरीदाबाद के पाली गांव से गिरफ्तार किया था.
राम मंदिर को दहलाने की थी बड़ी साजिश
गिरफ्तारी के वक्त अब्दुल रहमान के पास दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था, जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज किया था सुरक्षा एजेंसियों की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे रहमान के फोन से राम मंदिर की संवेदनशील लोकेशन, रास्ते और सुरक्षा घेरे से जुड़ी कई गुप्त वीडियो और मैप्स मिले थे उस पर आरोप था कि वह अयोध्या में किसी बड़े धमाके या हमले को अंजाम देने की फिराक में था. इसी के चलते उस पर कड़े कानून यूएपीए के तहत कार्रवाई की गई थी.
सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
एक आतंकी आरोपी की जेल के भीतर हत्या होना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी अरुण चौधरी से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह हमला क्यों किया क्या यह केवल आपसी विवाद था या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी रंजिश थी, इसकी गहनता से जांच की जा रही है फरीदाबाद पुलिस और जेल विभाग अब बैरक के भीतर की गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं.
