घूंघट ओढ़कर गुटखा खाती है दुल्हन - मायके से ससुराल तक मचा बवाल

Dulhan chewing pan masala inside ghunghat sasural se mayke tak macha bawal agra bahu gutkha viral news agra today
X

Agra News

Pan Masala Divorce: आगरा में बहू के गुटखा खाने की लत ने शादी को तलाक तक पंहुचा दिया. पति समेत घर के सभी लोग बहू को गुटखा ना खाने के लिए लगातार समझाते रहे लेकिन बहू ने किसी की एक भी नहीं सुनी...

Pan Masala Divorce: आगरा में बहू के गुटखा खाने की लत ने शादी को तलाक तक पंहुचा दिया. पति समेत घर के सभी लोग बहू को गुटखा ना खाने के लिए लगातार समझाते रहे लेकिन बहू ने किसी की एक भी नहीं सुनी. वह घूंघट में गुटखा खाती रही.

परेशान पति का कहना है कि उसकी पत्नी सुबह उठते ही घूंघट में गुटखा खाकर घर का काम करती है और यहां-वहां थूकती है. परिवार ने कई बार विरोध किया, समझाया भी लेकिन वो मानने को तैयार नहीं.

तंग आकर मैंने पत्नी को छोड़ दिया. जिसपर अब वो मुझपर झूठे आरोप लगा रही है.

इस बीच पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप जड़ दिए. उसका दावा है कि पति गुजरात में काम करता है. उसके गुजरात में दूसरी लड़कियों से अवैध संबंध हैं. पति के मोबाइल में लड़कियों के नंबर भी देखे और उसे बात करते भी सुना है.


इतना ही नहीं लड़का पैदा ना होने पर ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते हैं. उन्होंने तरह-तरह के आरोप लगाकर घर से निकाल दिया है.

उधर, इस पूरे मामले में परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉक्टर अमित गौड़ ने बताया कि एक परिवार की महिला के गुटखा खाने की वजह से शादी टूटने की कगार पर है. पति चाहता है पत्नी गुटखा खाना छोड़ दे लेकिन पत्नी गुटखा खाना नहीं छोड़ना चाहती.

फिलहाल, कॉउंसलर के समझाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला. दंपति को अगली तारीख दी गई है.

Tags

Next Story