Begin typing your search above and press return to search.

Dehradun Corona News: देहरादून में कोरोना का एक और मरीज मिला, 8 साल के बच्चे की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Dehradun Corona News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और कोरोना का मामला सामने आया है। इस बार 8 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले एक 77 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, जिनका इलाज मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है।

Dehradun Corona News: देहरादून में कोरोना का एक और मरीज मिला, 8 साल के बच्चे की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
X
By Ragib Asim

Dehradun Corona News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और कोरोना का मामला सामने आया है। इस बार 8 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले एक 77 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, जिनका इलाज मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है।

दोनों कोरोना के मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव 8 साल के बच्चे को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चे को सीजनल इंफ्लुएंजा हो गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, कोविड और सीजनल इंफ्लुएंजा के लक्षण एक जैसे हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि शनिवार को इंफ्लुएंजा के पांच संदिग्ध मरीजों की जांच हुई थी। इसमें एक आठ साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों की रिपोर्ट पोर्टल पर एक दिन बाद जारी हो रही है। मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी करवाई जाएगी। ऐसे में कोविड का वेरिएंट पता चल जाएगा।

स्टेट सर्विलांस अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि स्वाइन फ्लू वायरस अब सीजनल इंफ्लुएंजा यानी मौसमी जुकाम-बुखार के रूप में संचारित हो रहा है। यह साधारण उपचार से ठीक हो जाता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story