Begin typing your search above and press return to search.

स्कूल में हेड मास्टर ने छात्राओं से कराई मालिश, पीठ पर चलवाया, Video वायरल होने के बाद BSA ने किया सस्पेंड

Chitrakoot Teacher Viral Video: प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं से मालिश करवाई. मैडम जी ने छात्राओं के पैरों और बेलन से मसाज करवाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है.

Chitrakoot Teacher
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

7 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक टीचर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं से मालिश करवाई. मैडम जी ने छात्राओं के पैरों और बेलन से मसाज करवाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है.



प्रधानाध्यापिका का मालिश कराते वीडियो वायरल

मामला चित्रकूट जिला मुख्यालय के नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय का है. प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु राय अक्सर स्कूल की छात्राओं से मालिश कराती हैं. इसी दौरान किसी स्टाफ ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया. जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है.

वीडियो में क्या है

वीडियो शुक्रवार 28 फरवरी का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है प्रधानाध्यापिका मधु राय जमीन पर लेटी हुई है. वह मोबाइल चला रही हैं. वहीँ, बच्चियां पैरों से उसकी मालिश कर रही हैं. एक बच्ची पीठ पर खड़े होकर प्रधानाध्यापिका की मालिश कर रही हैं.

परिजनों ने क्या आरोप लगाया

परिजनों का आरोप है प्रधानाध्यापिका की शिकायतें सामने आती रही हैं. कभी बच्चों से मालिश करवाई है. तो बाल कढ़वाती हैं. स्कूल में ये सब लंबे समय से चल रहा है. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

हेड मास्टर मधु कुमारी हुई ससपेंड

इस मामले के संज्ञान में आते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कर्वी से इसकी जांच कराई. जांच में आरोपों की पुष्टि हुई. जांच के बाद आरोपी हेड मास्टर मधु कुमारी पर गाज गिरी है. उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story