Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार: बाढ़ के चपेट में 18 से ज्यादा जिले, 25 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार: बाढ़ के चपेट में 18 से ज्यादा जिले, 25 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें मथुरा, सोनभद्र, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, मेरठ, अलीगढ़, इटावा प्रतापगढ़, मुजफ्परनगर, हाथरस, एटा, कासगंज, शामली और कानपूर देहात शामिल है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पूरे उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 64 जिलों में सामान्य से 7.1 मिलीमीटर से 208 प्रतिशत ज्यादा यानी कि 21.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से 1 सितंबर तक मौसम विभाग ने 600.2 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था,अब तक कोटे के बराबर 601 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। फिलहाल अगले 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का कहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 20 जिलों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। अलीगढ़, मेरठ, बरेली और हाथरस सहित 8 शहरों में जलभराव के कारण स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। वाराणसी में गंगा, प्रयागराज में गंगा , यमुना और आयोध्या में सरयु नदी पूरे उफान पर है। जिसके कारण नदी के किनारे बसे घर पानी नें समा गए हैं।

उत्तर प्रदेश के 18 से ज्यादा जिले बाढ़ के चपेट में

उत्तर प्रदेश के 18 से ज्यादा जिले बाढ़ के चपेट में हैं। 700 से ज्यादा मकान ढह गए, जिसके कारण लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर लगाया गया है। साथ ही प्रशासन की ओर से लगातार राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story