गिट्टी से भरा डंपर सड़क किनारे सो रहे मजदूरों पर पलटा, 2 की मौत, दो की हालत गंभीर
Bulandshahr Accident News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हादसा हो गया. खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में मुबारकपुर गांव के पास गिट्टी से भरा एक डंपर अचानक पलट गया. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी. जबकि 2 की हालत गंभीर है.

इमेज- AI जनरेटेड
Bulandshahr Accident News: 18 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हादसा हो गया. खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में मुबारकपुर गांव के पास गिट्टी से भरा एक डंपर अचानक पलट गया. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी. जबकि 2 की हालत गंभीर है.
मजदूरों पर पलटा डंपर
घटना खुर्जा देहात थाना के अंतर्गत धराऊ चौकी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है. हादसा सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे हुआ है. गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर मजदूरों पर पलट गया. जिससे दो मजदूरों की मौत हो गयी है.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक़, घटनास्थल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण का काम चल रहा था. सड़क किनारे कुछ मजदूर सो रहे थे. चार मजदुर रात में काम करने के बाद वहीँ, किनारे सो गए थे. इसी बीच सड़क निर्माण के लिये ही एक डम्पर गिट्टी लेकर आ रहा था.
कितने मजदूरों की मौत हुई
डम्पर में बहुत ज्यादा गिट्टी भरी हुई थी. जिस वजह से डम्पर अचानक अनियंत्रित हो गया. डंपर की कमानी (स्प्रिंग) टूट गई और वो मजदूरों पर पलट गयी. मजदुर कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुका था. घटना के बाद चीख पुकार मच गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान चलाया गया. क्रेन की मदद से डंपर को हटाया गया. लेकिन तबतक दो मजदूरों की मौत हो गयी, वहीँ दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस घटना की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. फ़िलहाल इसकी जांच जा रही है.
