Begin typing your search above and press return to search.

Bijnor Crime News: बिजनौर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के संज्ञान में मामला के आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bijnor Crime News: बिजनौर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
X
By Ragib Asim

Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के संज्ञान में मामला के आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी जंगल से शौच करने के बाद घर लौट रही थी। तभी साहिल (19) नाम के एक युवक ने लड़की को अकेली पाकर उसे पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

लड़की के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर इसकी एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें साहिल नाम के युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है।

देहात पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि आरोपी साहिल (19) को‌ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ चांदपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म संबंधी धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story