बीजापुर में नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गए, फिर की दरिंदगी

इमेज- इंटरनेट
Bijapur Rape News: 13 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला अभी शांत हुआ नहीं था, इस बीच बीजापुर जिले से नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आयी है. घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है.
नाबालिग लड़की से 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया
मामला जिले के भैरमगढ़ थाना इलाके का है. 11 अप्रैल 2026 की यह वारदात है. नाबालिग लड़की से 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. घुमाने के बहाने उसके एक दोस्त ने उसे बुलाया और बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने उसके साथ दरिंदगी की.
घुमाने के बहाने दोस्त ने की दरिंदगी
इस सम्बन्ध में 12 अप्रैल पीड़िता ने भैरमगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, 11 अप्रैल की रात उसके नाबालिग दोस्त ने उसे घूमने के लिए बुलाया था. वह उसे घुमाने के लिए सुनसान जगह पर ले गया. जहाँ सभी लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. साथ ही, दूसरी तरफ पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है.
नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
वहीँ, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है जिसे कस्टडी में लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
Tags
-
Home
-
Menu
