Begin typing your search above and press return to search.

भाभी के कमरे में घुसा देवर...करने लगा अश्लील हरकत, विरोध करने पर सास-ससुर बोले – "देवर की बात मान लो, वरना...

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने अपने देवर और सास-ससुर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाभी के कमरे में घुसा देवर...करने लगा अश्लील हरकत, विरोध करने पर सास-ससुर बोले – देवर की बात मान लो, वरना...
X
By Ragib Asim
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा ने अपने देवर और सास-ससुर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका देवर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था और जब उसने मना किया, तो उसने कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें कीं। हैरानी की बात यह है कि जब महिला ने विरोध किया तो उसके सास-ससुर ने देवर का ही साथ देते हुए उसे धमकी भी दी।

घटना कैसे हुई?

शिकायत के मुताबिक, 27 जुलाई को पीड़िता अपनी बेटी के साथ बेडरूम में बैठी थी। तभी उसका देवर अचानक कमरे में घुस आया। उसने महिला पर शादी करने का दबाव बनाया। जब महिला ने साफ इनकार किया, तो देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसकी चूड़ियां टूट गईं और हाथ से खून निकलने लगा। घबराई महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

सास-ससुर ने क्या कहा?

महिला ने सोचा था कि शोर सुनकर सास-ससुर उसकी मदद करेंगे, लेकिन हुआ इसके उलट उन्होंने देवर का ही साथ दिया। महिला के मुताबिक, सास ससुर ने धमकी दीकि देवर जो कह रहा है वो मान लो। अगर नहीं मानी तो तुम्हें मार देंगे और इसे आत्महत्या दिखाकर बच जाएंगे।

महिला ने थाने जाकर अपने देवर और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाना मुंडेरवा प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने मिडिया को बताया कि महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, महिला के पति ने 2022 में आत्महत्या की थी। उस समय भी ससुरालवालों ने महिला पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, लेकिन कोर्ट ने बाद में महिला को बरी कर दिया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story