Begin typing your search above and press return to search.

Bareilly Crime : सहेली ने की गद्दारी, बरेली में छात्रा को नशा पिलाकर भाई से कराया रेप, वीडियो भी बनाया.....

Bareilly Crime : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सहेली ने दोस्ती के रिश्ते को दागदार कर दिया. सहेली ने छात्रा को बहाने से अपने घर ले गई और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर अपने भाई से उसका रेप करवाया. आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे.

Bareilly Crime : सहेली ने की गद्दारी, बरेली में छात्रा को नशा पिलाकर भाई से कराया रेप, वीडियो भी बनाया.....
X

Bareilly Crime : सहेली ने की गद्दारी, बरेली में छात्रा को नशा पिलाकर भाई से कराया रेप, वीडियो भी बनाया.....

By Uma Verma

Bareilly Crime : बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज इलाके से रिश्तो को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. यहाँ एक नाबालिग छात्रा की अपनी ही सहेली ने उसके साथ ऐसा धोखा किया. आरोप है कि सहेली ने छात्रा को बहाने से अपने घर बुलाया, वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया और फिर अपने भाई से उसका रेप करवाया. इस पूरी घिनौनी साजिश में सहेली और उसके घरवाले भी शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

स्कूल के बहाने सहेली ने बनाया प्लान

घटना के बारे में पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि रविवार के दिन बेटी के स्कूल में वार्षिकोत्सव प्रोग्राम था. बेटी तैयार होकर स्कूल गई थी, लेकिन जब शाम हो गई और वह घर नहीं लौटी, तो घरवालों को फिक्र होने लगी. वे उसे ढूंढ ही रहे थे कि तभी पड़ोस के गांव का एक युवक, जो उसकी सहेली का भाई है, उसे बाइक पर छोड़ने घर आया. छात्रा उस वक्त पूरी तरह होश में नहीं थी और काफी डरी हुई लग रही थी.

कोल्ड ड्रिंक में नशा और फिर दरिंदगी

जब छात्रा की हालत थोड़ी सुधरी, तब उसने जो बताया उसे सुनकर घरवाले दंग रह गए. छात्रा ने रोते हुए बताया कि स्कूल से लौटते वक्त उसकी सहेली उसे जबरदस्ती अपने घर ले गई थी. वहां सहेली ने उसे कुछ पीने को दिया, जिसे पीते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेसुध होने लगी. आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर सहेली के भाई ने उसके साथ गलत काम किया. पीड़ित का कहना है कि जब यह सब हो रहा था, तो उसकी सहेली उसे बचाने के बजाय अपने भाई का ही साथ दे रही थी.

ब्लैकमेल करने के लिए बनाया वीडियो

हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई. छात्रा ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने इस पूरी वारदात का मोबाइल से वीडियो भी बना लिया. जब छात्रा को घर भेजा जा रहा था, तो आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई या पुलिस के पास गई, तो वो उस वीडियो को वायरल कर देंगे. इस धमकी की वजह से छात्रा पहले तो कुछ बोल नहीं पाई, लेकिन फिर हिम्मत जुटाकर उसने परिवार को सब सच बता दिया.

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

परिजनों ने तुरंत नवाबगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन केस दर्ज कर लिया और छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा. जैसे ही पुलिस गांव में आरोपियों को पकड़ने पहुंची, आरोपी भाई, उसकी सहेली और पूरा परिवार घर छोड़कर भाग चुका था. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

कुशीनगर में सहेली ने किया था सौदा : गोरखपुर के पास ही कुशीनगर जिले में एक ऐसी ही घटना हुई थी. वहां एक युवती को उसकी सहेली ने ब्यूटी पार्लर में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया और उसे बिहार के कुछ लोगों के हाथों बेच दिया था. उस मामले में भी पुलिस ने सहेली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

मुरादाबाद का मामला : मुरादाबाद में भी एक लड़की ने अपनी सहेली को शॉपिंग के बहाने बुलाया और उसे एक गाड़ी में बैठा दिया. बाद में पता चला कि सहेली ने मोटी रकम लेकर उसे दूसरे राज्य के युवकों को सौंप दिया था. वहां भी युवती ने रास्ते में शोर मचाकर अपनी जान बचाई थी.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story