Begin typing your search above and press return to search.

UP Crime Breaking: बरेली में कलयुगी बाप की हैवानियत! बेटे की शक्ल न मिलने पर कत्ल! बोला- ‘मेरा नहीं था’

UP Crime Breaking: शक और नशे की लत ने एक पिता को जल्लाद बना दिया. एक पिता ने अपने ही एक साल के मासूम बेटे की सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि उसे शक था कि वह उसका बेटा नहीं है क्योकि उसकी सकल उससे नहीं मिलती.

UP Crime Breaking: बरेली में कलयुगी बाप की हैवानियत! बेटे की शक्ल न मिलने पर कत्ल! बोला- ‘मेरा नहीं था’
X

UP Crime Breaking: बरेली में कलयुगी बाप की हैवानियत! बेटे की शक्ल न मिलने पर कत्ल! बोला- ‘मेरा नहीं था’

By Uma Verma

UP Crime Breaking : बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शक और नशे की लत ने एक पिता को जल्लाद बना दिया. एक पिता ने अपने ही एक साल के मासूम बेटे की सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि उसे शक था कि वह उसका बेटा नहीं है. इस सनकी पिता का कहना था कि बच्चे की शक्ल उससे नहीं मिलती, इसलिए वह उसका औलाद नहीं हो सकता पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कर लिया हैं.

नशा और शक

यह वारदात बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव अठाना का है. यहां रहने वाला सोमपाल शराब पीने का आदी है. शराब के नशे में वह अक्सर अपनी पत्नी रामबेटी के चरित्र पर शक करता था और उसे ताने देता था. सोमपाल का मानना था कि उसका छोटा बेटा वरुण नाजायज है. इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता था और वह अपनी पत्नी की बेहरमी से पिटाई भी करता था. पति के जुल्मों से तंग आकर रामबेटी पिछले दो महीने से अपने दो बच्चों के साथ पीलीभीत स्थित अपने मायके में रह रही थी.

जबरन छीन लाया था बच्चे को

रामबेटी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सोमपाल अचानक उसके मायके पहुंच गया. वहां उसने हंगामा किया और अपनी पत्नी पर साथ चलने का दबाव बनाया. जब रामबेटी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, तो सोमपाल गुस्से में अपने बड़े बेटे अरुण और एक साल के छोटे बेटे वरुण को जबरन अपने साथ खींचकर गांव ले आया. मां बिलखती रह गई, लेकिन पिता को तरस नहीं आया.

रात के दिया वारदात को अंजाम

बुधवार की रात उसने एक साल के मासूम वरुण का गला घोंट दिया. बच्चा तड़पता रहा, लेकिन सोमपाल का दिल नहीं पसीजा. हत्या करने के बाद उसने मासूम के शव को गांव के पास ही एक तालाब किनारे झाड़ियों में फेंक दिया ताकि किसी को पता न चल सके.

सुबह हुआ खुलासा

आज गुरुवार सुबह जब बच्चे की मौत और शव मिलने की खबर फैली, तो मां रामबेटी बदहवास हालत में अपने मायके से अठाना पहुंची. उसने तुरंत भुता थाने जाकर पुलिस प्रभारी रविंद्र कुमार को पूरी आपबीती सुनाई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तालाब से बच्चे का शव बरामद किया और आरोपी पिता की तलाश शुरू की. घेराबंदी कर पुलिस ने सोमपाल को गांव के ही एक खेत से दबोच लिया.

कोर्ट ने भेजा जेल

पूछताछ के दौरान सोमपाल ने बिना किसी पछतावे के अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने पुलिस को साफ शब्दों में कहा कि उसे बच्चे पर शक था क्योंकि उसकी शक्ल उससे अलग थी. पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है कि कैसे एक पिता अपनी ही संतान का दुश्मन बन सकता है.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

दिल्ली का नजफगढ़ मामला : दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक पिता ने अपनी दो साल की बेटी की हत्या कर दी थी. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. उसका मानना था कि बेटी की शक्ल उससे बिल्कुल नहीं मिलती, इसलिए वह उसकी औलाद नहीं है. उसने गुस्से में आकर बच्ची को पटक कर मार डाला था.

राजस्थान के बाड़मेर की घटना : बाड़मेर जिले में एक शख्स ने अपने तीन मासूम बच्चों को पानी के टंकी में फेंक कर मार दिया था. उस व्यक्ति को भी अपनी पत्नी पर शक था और वह अक्सर कहता था कि इन बच्चों की शक्ल उसके परिवार के किसी सदस्य से नहीं मिलती. इस सनक में उसने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया था.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story