देवर की मोहब्बत में भाभी बनी कातिल! रच डाली पति के कत्ल की खौफनाक साजिश, आधी रात सोते वक्त गला घोंटा, फिर...
Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा से प्यार, धोखे और क़त्ल की कहानी सामने आयी है. कमासिन इलाके में देवर के प्यार में एक पत्नी ने रिश्ते की सारी मर्यादा तोड़ दिया. पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. फिर हत्या को घटना में बदलने के लिए झूठी कहानी रच दी.

Banda Crime News: 7 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के बांदा से प्यार, धोखे और क़त्ल की कहानी सामने आयी है. कमासिन इलाके में देवर के प्यार में एक पत्नी ने रिश्ते की सारी मर्यादा तोड़ दिया. पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. फिर हत्या को घटना में बदलने के लिए झूठी कहानी रच दी.
पत्नी ने देवर संग लिए पति की जान
पूरा मामला कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव का है. वारदात 4 अप्रैल की है. आरोपियों की पहचान पत्नी निशा और देवर मोनू (मृतक के सगे भाई) के रूप में हुई है. पत्नी निशा और देवर मोनू ने अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बन रहे 22 वर्षीय सोनू को रास्ते से हटाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी और सांप के काटने से मरने का बहांना बनाया.
आखिर क्यों अपनी पत्नी और भाई ने हत्या
जानकारी के मुताबिक़, डेढ़ साल पहले सोनू और निशा की लव मैरिज हुई थी. सोनू सूरत में काम करता था. जिस वजह से ज्यादातर बाहर ही रहता था. इधर अकेले रहने के कारण उसकी नजदीकियां देवर मोनू के साथ बढ़ गयी. दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध बन गया. दोनों शादी करना चाहते थे.
आधी रात पति का गला घोंटा
हाल ही में सोनू घर आया था. इस बारे में सोनू को पता चल गया जिसका उसने विरोध किया. निशा और मोनू ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 4 अप्रैल की रात घर के ट्यूबवेल की छत पर सोनू पत्नी के साथ सो रहा था. इसी का फायदा उठाकर निशा और मोनू ने प्लान के तहत उसका गला घोंटकर उसे मार डाला. अगले दिन जब सोनू की लाश मिली तो पत्नी ने कहा सांप के काटने से मौत हुई होगी.
कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई. पुलिस ने दोनों से पूछताछ किया जिसमे उन्होंने अपना गुनाह कुबूल किया. सांप के काटने की कहानी झूठी निकली. पुलिस ने मृतक की पत्नी और भाई दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
