Begin typing your search above and press return to search.

Bahraich Bhediya Attack: बहराइच में भेड़ियों का आतंक, योगी सरकार ने दिए आदमखोर को गोली मारने के आदेश

Bahraich Bhediya Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिछले कई दिनों से आतंक फैलाए आदमखोर भेड़ियों के झुंड को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

Bahraich Bhediya Attack: बहराइच में भेड़ियों का आतंक, योगी सरकार ने दिए आदमखोर को गोली मारने के आदेश
X
By Ragib Asim

Bahraich Bhediya Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिछले कई दिनों से आतंक फैलाए आदमखोर भेड़ियों के झुंड को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार ने भेड़ियों द्वारा 10 लोगों को शिकार बनाए जाने के बाद यह आदेश जारी किया है। जिले में जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन भेड़िया चलाया जा रहा है। 17 अगस्त से अभी तक 8 बच्चों समेत 10 लोगों को भेड़ियों ने मारा है।

सोमवार रात को बच्ची पर हमला किया

सोमवार रात को भी भेड़िये ने एक 5 साल की बच्ची को अपना निशाना बनाकर घायल कर दिया। हालांकि, बच्ची बच गई। वह रात में घर में अपनी दादी के बगल में सो रही थी। उनके घर में दरवाजा नहीं था। सोमवार की सुबह ही एक 45 वर्षीय महिला पर भेड़िये ने हमला किया था। वह शौच के लिए बाहर गई थीं। भेड़िये के हमले से अब तक 30 लोग घायल हो चुके हैं। गांव में दहशत फैली हुई है।

गांवों में घूम रहे हैं भेड़िये

महेसी तहसील के करीब 25 गांवों में ये भेड़िये घूम रहे हैं। अभी तक 4 भेड़ियों को पकड़ा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इनकी संख्या 12 है, जबकि वन विभाग अब केवल 2 भेड़ियों के होने की बात कह रहा है। भेड़ियों को ढूंढने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है और गुड़ियों को बच्चों के पेशाब में भिगोकर पिजड़े में रखा जा रहा है। ग्रामीण बाहर सोने और रात में निकलने से बच रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story