Begin typing your search above and press return to search.

Baghpat News : शादी का खाना-खाना पड़ा महंगा! दूल्हा-दुल्हन समेत दर्जनों लोगों की बिगड़ी तबीयत

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी का खाना खाने के बाद दूल्हा-दूल्हन समेत करीब 15 लोग अचानक बीमार हो गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Baghpat News : शादी का खाना-खाना पड़ा महंगा! दूल्हा-दुल्हन समेत दर्जनों लोगों की बिगड़ी तबीयत
X
By Ragib Asim

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी का खाना खाने के बाद दूल्हा-दूल्हन समेत करीब 15 लोग अचानक बीमार हो गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं लोगों को अभी अस्पताल में रखा गया है। जो अभी डॉक्टरों की निगरानी में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागपत में नौरोजपुर रोड पर आयशा कॉलोनी से रोजुद्दीन के बेटे हासिम की बारात मंगलवार को लोनी के खन्ना नगर में गई थी। जहां बरातियों ने खाना खाया और उसके बाद निकाह पढ़वाकर दुल्हन को लेकर आ गए। घर आने के बाद दूल्हा- दुल्हन समेत 30 से ज्यादा बरातियों की हालत बिगड़ गई। उनके बेटे में दर्द होने लगा। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए है। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूल्हा हासिम का कहना है कि उन्होंने शादी में चाऊमीन, पनीर समेत कई फास्ट फूड खाए थे। जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि खाने से फूड पॉइजनिंग होने पर बच्चों और महिलाओं समेत 15 को भर्ती किया गया था। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं कुछ का अभी इलाज जारी है।

सीएमएस एसके चौधरी का कहना है कि शादी में खाना खाने के बाद बारातियों को पेट में दिक्कत हो गई। 14-15 लोग अस्पताल आए थे। सभी को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ लोगों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया। कुछ को ठीक किया जाएगा। अभी उन्हें में रखा गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story