Begin typing your search above and press return to search.

होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा: होटल में भतीजे के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई चाची, चाचा ने बीच सड़क पर जमकर धुना, जानिए कैसे हुआ खुलासा?

UP Baghpat News Update: बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक होटल में पति ने अपनी पत्नी को भतीजे के साथ पकड़ लिया। सड़क पर हुए हंगामे के बाद पुलिस कर रही है जांच।

होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा: होटल में भतीजे के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई चाची, चाचा ने बीच सड़क पर जमकर धुना, जानिए कैसे हुआ खुलासा?
X
By Ragib Asim

बागपत 3 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में शुक्रवार दोपहर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके भतीजे के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद पति ने दोनों के साथ मारपीट की और होटल के बाहर सड़क पर करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। फिलहाल यह मामला बागपत कोतवाली पहुंच गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कैसे सामने आया पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार बागपत शहर की एक महिला का उसके पति के भतीजे के साथ ही प्रेम प्रसंग चलने की बात सामने आई है। पति को काफी समय से इस रिश्ते पर शक था। शुक्रवार दोपहर को जब महिला अपने भतीजे के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक होटल में पहुंची और उन्होंने एक कमरा बुक किया तो पति उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया।

होटल स्टाफ के एकत्र होने के बाद जब कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो पत्नी और भतीजे को एक साथ देखकर पति अपना आपा खो बैठा। उसने मौके पर ही दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

हाईवे पर आधा घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

कमरे से शुरू हुआ यह विवाद जल्द ही होटल के बाहर नेशनल हाईवे तक पहुंच गया। मारपीट और हंगामे के कारण वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान जब एक दूसरी महिला वहां खड़े होकर अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगी तो गुस्से में आए पति ने उसका मोबाइल छीनकर हाईवे पर फेंक दिया। करीब 30 मिनट तक हाईवे पर लोगों की भीड़ के बीच यह हंगामा चलता रहा।

थाने पहुंचा मामला, आरोपी भतीजा फरार

सड़क पर हंगामे के बाद महिला का पति उसे अपनी स्कूटी पर बिठाकर सीधा बागपत कोतवाली (पुलिस स्टेशन) ले गया। हालांकि इसी बीच मौका पाकर आरोपी भतीजा घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा।

बागपत पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की डिटेल में जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story