Begin typing your search above and press return to search.

Baghpat News: मां ने 3 बच्चों का घोंटा गला, फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या: जानिए आखिर कौन सी जिद बनी वजह

Bachcho Ki Hatya Kar Lagai Fasi: बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले मां ने अपने 3 बच्चों का चुनरी से गला घोट दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे की जो वजह है, उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Baghpat News: मां ने 3 बच्चों का घोंटा गला, फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या: जानिए आखिर कौन सी जिद बनी वजह
X
By Chitrsen Sahu

Bachcho Ki Hatya Kar Lagai Fasi: बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले मां ने अपने 3 बच्चों का चुनरी से गला घोट दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे की जो वजह है, उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

पति के पैरों तले से खीसक गई जमीन

यह पूरा मामला दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी गांव का है। जहां विकास अपनी पत्नी तेज कुमारी और तीन बेटी गुंजन, कीटो और मीरा के साथ रहता था। मंगलवार रात को सभी ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए। विकास घर के बाहर सो रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे कमरे में सो रहे थे। जब उसकी नींद खुली और वह कमरे में गया तो उसके पैरों तले से जमीन ही खीसक गई।

बच्चों की हत्या कर मां ने लगाई फांसी

कमरे में उसके तीनों बच्चे के शव पड़े मिले। वहीं उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर झुलती मिली। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद जैसे-तैसे दरवाजे को खोला गया और तीनों के शव को बरामद किया गया। जब पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों की चुनरी से गला घोटकर हत्या की। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जिद में उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि महिला बच्चों को लेकर शहर में रहने की जिद कर रही थी। जबकी उसका पति इसके लिए राजी नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। घटना से पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था,जिसके बाद से दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story