Begin typing your search above and press return to search.

Badaun Road Accident: स्कूल वैन की रोडवेज बस से भीषण टक्कर, दो बच्चों समेत 3 की दर्दनाक मौत

Badaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार को एक स्कूल वैन और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। हादसे में 2 बच्चों और कार चालक की मौत हो गई, जबकि कुछ बच्चे घायल हुए हैं।

Badaun Road Accident: स्कूल वैन की रोडवेज बस से भीषण टक्कर, दो बच्चों समेत 3 की दर्दनाक मौत
X
By Ragib Asim

Badaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार को एक स्कूल वैन और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। हादसे में 2 बच्चों और कार चालक की मौत हो गई, जबकि कुछ बच्चे घायल हुए हैं। हिंदुस्तान के मुताबिक, हादसा बदायूं-मथुरा राजमार्ग पर उझानी के पीर नगर मोड़ के पास हुआ। हादसे के समय स्कूल वैन में 8 बच्चे सवार थे। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं। स्वाति नामक छात्रा की हालत नाजुक होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि कोहरे के कारण वैन चालक को बस नजर नहीं आई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में वैन चालक उमेश के अलावा उसके डेढ़ वर्षीय बेटे दुष्यंत और 6 वर्षीय स्कूली छात्र आलेख की मौत हुई है। वैन में बैठे सभी बच्चे उझानी में बटला अहीर के कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज के छात्र हैं। वे फूलपुर गांव से स्कूल जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, जुनैया का रहने वाला 28 वर्षीय उमेश स्कूल की वैन चलाता था। मंगलवार को हादसे के समय उसने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे दुष्यंत को अपनी गोद में बैठा रखा था और गाड़ी चला रहा था। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में भी बदायूं के उसावां क्षेत्र में एक स्कूल वैन और स्कूल बस में टक्कर हो गई थी, जिसमें 5 छात्रों और वैन चालक की मौत हुई थी।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story