पत्नी ने हथौड़े से मारकर किया पति का मर्डर, फिर 22 दिन के बच्चे को लाश के साथ बंद कर की आत्महत्या, नवजात ने भूख-प्यास से तड़प कर तोड़ा दम

इमेज- इंटरनेट
Ayodhya Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. करेरू गांव में पत्नी ने पारिवारिक विवाद में पूरे परिवार को तबाह कर दिया. उसने पहले हथौड़े से मारकर अपने पति की हत्या कर दी. उसके बाद 22 दिन के बच्चे को कमरे में बंदकर खुद भी आत्महत्या कर ली. इधर बच्चे की भी भूख से मौत हो गयी.
पति की हत्या के बाद पत्नी ने की आत्महत्या
मामला रौनाही थाना क्षेत्र का है. मृतको की पहचान शिवानंद रावत (25 वर्ष), पत्नी संजू (22 वर्ष) और उनके 22 दिन के बेटे के रूप में हुई है. संजू ने 9 अप्रैल को विवाद के बाद हथोड़े से माकर पति शिवानंद रावत की जान ले ली. इसके बाद बच्चे को शव के पास छोडकर दरवाजा बंद कर दिया और फिर खुद देवराकोट रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर कूद कर जान देदी.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, शिवानंद रावत कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मजदूर सप्लाई ठेका और सैटरिंग का काम करता था. एक साल पहले संजू से उसकी शादी हुई थी. 22 दिन पहले उनको बेटा हुआ था. शिवानंद और संजू के बीच आयदिन झगड़ा हुआ करता था. इसी विवाद से तंग आकर उसने पति की ह्त्या के बाद आत्महत्या कर ली.
22 दिन के बच्चे की भी मौत
इधर गुरुवार शाम को देवराकोट रेलवे फाटक के पास महिला की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमे दहेज़ प्रताड़ना का आरोप था. साथ ही एक टुटा मोबाइल मिला.
भूख प्यास से गयी जान
मोबाइल सिम के आधार पर महिला के घर का पता लगाकर पुलिस पहुंची. घर पर ताला लगा हुआ था. पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गयी तो दंग रह गयी अंदर उसके पति की लाश थी और पास में मासूम था. मासूम को अस्पताल भेजा गया लेकिन शुक्रवार सुबह भूख प्यास से उसकी भी मौत हो गयी.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने सभी एक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. परिजनों के अनुसार, शिवानंद और संजू के बीच आयदिन झगड़ा हुआ करता था. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच का रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायगी.
-
Home
-
Menu
