Ayodhya Ram Mandir New Timing: अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय बदला, जानिए नया टाइम टेबल
Ayodhya Ram Mandir New Timing: आज से अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के समय में नया बदलाव किया जा रहा है. श्रीराम लला के दर्शन की समयावधि कम की गयी है.

Ayodhya Ram Mandir New Timing: अयोध्या: अगर आप प्रभु राम की नगरी अयोध्या आने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज से अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के समय में नया बदलाव किया जा रहा है. श्रीराम लला के दर्शन की समयावधि कम की गयी है.
श्रीराम लला के दर्शन का समय बदला
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने समय में बदलाव को लेकर जानकारी दी है. डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन अवधि में एक बड़ा बदलाव किया है. प्रयागराज महाकुंभ के दौरान भीड़ के चलते वर्तमान में 19 घंटे प्रभु राम के दरबार खुले थे. सुबह 6:00 से लेकर रात 11:00 तक रामलला का दरबार राम भक्तों के लिए खुला रहता था. जिसे घटा दिया गया है. अब श्री राम के दर्शन की समय अवधि लगभग पहले जैसी ही कर दी है.
पहले जैसे हुआ समय
अब ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे मंगला आरती होगी. इसके बाद स्नान अभिषेक के लिए 4:15 से सुबह 6 बजे तक पट बंद रखा जाएगा. इसके बाद सुबह 06 बजे श्रंगार आरती होगी. साढ़े छह से 11:50 बजे तक दर्शन होंगे. इसके बाद दोपहर में राजभोग के लिए 11:50 से 12 तक पट बंद रहेगा. दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी. इसके बाद 12 से 12:30 तक फिर से दर्शन होगा. दोपहर 1 बजे तक: कपाट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर एक बजे से शाम 6:50 तक दर्शन होंगे.
उसके बाद प्रभु राम को भोग के लिए 6:50 से 07 बजे तक पट बंद रहेगा. शाम 7 बजे: संध्या आरती होगी. संध्या आरती के बाद 9:45 तक दर्शन होगा. उसके बाद रात 9:45 से 10 तक रात्रि भोग के लिए पट बंद होगा. रात 10 बजे शयन आरती होगी. शयन आरती के बाद 10:15 बजे वापस सुबह तक के लिए कपाट बंद होगा.