Ayodhya Ram Mandir Live: इंतजार हुआ खत्म, आज अयोध्या नगरी विराजेंगे रघुनंदन, शुरू हुआ जश्न...

Ayodhya Ram Mandir Live: आज वो दिन आ चुका है जिसका बेसब्री से हर किसी को इंतज़ार था. आज श्री रामलला वर्षों बाद अयोध्या नगरी आने वाले हैं. ठाठ - बाठ के साथ रामलला आ रहे हैं. आज सोमवार, 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. रामलला की मूर्ति गर्भ गृह में स्थापित हो चुकी है. कुछ घंटे बाद रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगी . देशभर से मेहमानों का आना शुरू हो चुका है. अभिनेता चिरंजीवी, कैटरीना - विक्की कौशल और अमिताभ बच्चन समेत अभी अयोध्या के लिए निकल चुके हैं.नीचे पढ़ें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से समारोह से जुड़े हर अपडेट...
Live Updates
- 22 Jan 2024 9:47 AM IST
हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए है अभिनेता चिरंजीवी
तेलंगाना: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभिनेता चिरंजीवी हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए है. अभिनेता चिरंजीवी ने कहा, "यह वाकई बहुत बढ़िया है... हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है, मुझे लगता है कि भगवान हनुमान, जो मेरे देवता हैं, ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है... हम इस प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं।"
#WATCH तेलंगाना | अभिनेता चिरंजीवी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
उन्होंने कहा, "यह वाकई बहुत बढ़िया है... हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है। मुझे लगता है कि भगवान हनुमान, जो मेरे देवता हैं, ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया… pic.twitter.com/0hxoHdqtME - 22 Jan 2024 9:43 AM IST
अयोध्या के लिए रवाना हुए अभिनेता राम चरण
अभिनेता राम चरण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा, "यह एक लंबा इंतजार है, हम सभी वहां जाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।"
#WATCH तेलंगाना | अभिनेता राम चरण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
उन्होंने कहा, "यह एक लंबा इंतजार है, हम सभी वहां जाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।" pic.twitter.com/LGA5wknyyT - 22 Jan 2024 9:39 AM IST
अमेरिका में भक्त बाँट रहे लड्डू
अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अमेरिका में भी जश्न मनाया जा रहा है. टाइम्स स्क्वायर पर ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों द्वारा लड्डू बांटे गए.
#WATCH न्यूयॉर्क, अमेरिका: अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर टाइम्स स्क्वायर पर ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों द्वारा लड्डू बांटे गए। pic.twitter.com/zN6xwVEzXO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
-
Home
-
Menu
