Begin typing your search above and press return to search.

Auraiya News: नागिन बनकर घर से भागी युवती, बिस्तर पर मिली केंचुली, सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान

Ladki Bani Nagin: उत्तर प्रदेश के औरैया में लड़की नागिन बन गई और बिस्तर पर केंचुली छोड़कर गायब हो गई। इसके पीछे की जो सच्चाई सामने आई है, वो हैरान कर देने वाली है।

Auraiya News: नागिन बनकर घर से भागी युवती, बिस्तर पर मिली केंचुली, सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Ladki Bani Nagin: औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की नागिन बन गई और बिस्तर पर केंचुली छोड़कर गायब हो गई जी हां ये कहना है लड़की के परिजनों का, लेकिन जो सच्चाई सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक लड़की ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मामला यह है कि लड़की ने अपने बिस्तर पर सांप की केंचुली रखी और भाग गई। सांप की केंचुली और लड़की को गायब देखकर घरवाले ये सोचने लगे की उनकी बेटी नागिन बनकर गायब हो गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की की तलाश शुरु कर दी है।

शादी के लिए राजी नहीं होने पर बनाई प्लानिंग

जानकारी के मुताबिक, सींगनपुर गांव में रहने वाली रीना वाल्मिकी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात घरवालों को चल गई थी, लेकिन वो शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। इसके बाद युवती ने घर से भागने के लिए जो प्लानिंग की वो हैरान कर देने वाली है।

बिस्तर पर पड़े मिला केंचुली सहित ये सामान

युवती प्लानिंग के तहत रविवार की रात फिल्मी ड्रामा कर घर से भाग गई। घर वालों को गुमराह करने के लिए उसने जो दिमाग लगाया वो हैरान कर देने वाला है। युवती रविवार की रात अपने बिस्तर पर सांप की 5 फीट केंचुली, चूड़ी, रिंग और गले का धागा रखकर फरार हो गई। सोमवार सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे और बिस्तर पर पड़े सामान को देखकर उन्हें लगा कि उनकी बेटी नागिन बनकर गायब हो गई है।

युवती की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी, तो रीना के घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो पता चला कि युवती का गांव के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और घरवाले शादी के लिए नहीं मान रहे थे। इसी के चलते वह फिल्मी ड्रामा कर घर से फरार हो गई। फिलहाल युवती की तलाश की जा रही है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story