Mathura BJP Leader Attack : भाजपा नेता पर फायरिंग : बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, कुल्हाड़ी से गाड़ियां भी तोड़ीं, जानें कौन हैं दानों नेता...
Mathura BJP Leader Attack : उत्तर प्रदेश के मथुरा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक भाजपा नेता के घर में घुसकर जमकर हंगामा किया. करीब 3 दर्जन हमलावरों ने नेता पर जानलेवा हमला किया और घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की. गुंडों ने बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को कुल्हाड़ी से चकनाचूर कर दिया और गोलियां भी चलाईं.

Mathura BJP Leader Attack : भाजपा नेता पर फायरिंग : बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, कुल्हाड़ी से गाड़ियां भी तोड़ीं, जानें कौन हैं दानों नेता...
Attack on BJP Leader Dan Bihari in Mathura : मथुरा : उत्तर प्रदेश के नंदगांव में कल शुक्रवार देर रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया, यहां के भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी दान बिहारी उर्फ दानो नेता के घर में घुसकर करीब 3 दर्जन हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए चार राउंड फायरिंग की और घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की. गुंडों ने बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को कुल्हाड़ी से चकनाचूर कर दिया. गनीमत रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई, लेकिन इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
दर्जनों की संख्या में आए गुंडों ने किया हमला
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब सत्ताधारी दल के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं. नंदगांव में भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी दान बिहारी उर्फ दानो के घर पर शुक्रवार रात करीब 3 दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश और पुराने विवाद के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और चार राउंड फायरिंग भी की. गुंडों ने बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को कुल्हाड़ी से बुरी तरह तोड़ दिया. गनीमत रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई. सीएम योगी की सख्ती के दावों के बीच, सरेआम हुई इस गुंडागर्दी से इलाके में दहशत का माहौल हैं.
4 राउंड गोलियां दागीं
नंदगांव में बदमाशों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दीं. भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी दान बिहारी उर्फ के घर पर करीब 36 हमलावरों ने धावा बोला. दान बिहारी ने बताया कि उन पर दनादन 4 गोलियां दागी गईं, लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इसके बाद गुस्साए हमलावर घर के भीतर घुस गए और महिलाओं समेत पुरुषों की बेरहमी से पिटाई की, जिसमें कुलदीप और श्याम समेत चार लोग घायल हो गए.
गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरी वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है. बरसाना कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
कौन हैं भाजपा नेता दान बिहारी?
दान बिहारी उर्फ दानो नेता नंदगांव के रहने वाले एक रसूखदार भाजपा नेता हैं. वे इलाके में काफी सक्रिय हैं और पिछला नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें वे दूसरे नंबर पर रहे थे. वे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी समर्थक भी हैं.दान बिहारी का इलाके में अच्छा दबदबा और बड़ा समर्थक वर्ग है. इसी राजनीतिक दबदबे की वजह से नंदगांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ उनकी पुरानी चुनावी रंजिश चली आ रही थी. कल शुक्रवार रात हुआ हमला इसी रंजिश का नतीजा है, जहाँ बदमाशों ने उनकी थार गाड़ी को निशाना बनाकर उनके रसूख को चुनौती देने की कोशिश की है.
