Begin typing your search above and press return to search.

Amethi Premier League 2026 : अमेठी में मिनी IPL का रोमांच : 460 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, अब ऑक्शन में लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Amethi Premier League 2026 : अमेठी में IPL और T20 जैसे किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है. इस आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह है. इसके साथ ही करीब 10 टीमें, सैकड़ो खिलाड़ियों पर दांव लगाकर अपनी किस्मत आजमाएंगी, साथ ही खिलाड़ियों का भविष्य बेहतर होगा. IPL के तर्ज पर अब अमेठी प्रीमियर लीग का बिगुल बज गया हैं|

Amethi Premier League 2026 : अमेठी में मिनी IPL का रोमांच : 460 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, अब ऑक्शन में लगेगी खिलाड़ियों की बोली
X

Amethi Premier League 2026 : अमेठी में मिनी IPL का रोमांच : 460 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, अब ऑक्शन में लगेगी खिलाड़ियों की बोली

By Uma Verma

Amethi Premier League 2026 : अमेठी : क्रिकेट के प्रति दीवानगी अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं हैं. अमेठी जिलें में भी अब खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देने के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिससे खिलाड़ियों को न सिर्फ भविष्य बेहतर बनाने में मदद मिलेगी बल्कि अमेठी का नाम भी खेल जगत में रौशन होगा|

अमेठी प्रीमियर लीग

दरअसल अमेठी में IPL और टी20 जैसे किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है इस आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह है इसके साथ ही करीब 10 टीमें .सैकड़ो खिलाड़ियों पर दांव लगाकर अपनी किस्मत आजमाएंगी और इसके साथ ही खिलाड़ियों का भी भविष्य बेहतर होगा IPL की तर्ज पर अब अमेठी प्रीमियर लीग का बिगुल बज गया हैं|

फरवरी माह में आयोजित होने वाली इस लीग के लिए 460 खिलाड़ियों का चयन अब तक किया जा चुका है. इसके साथ ही खिलाड़ियों की किस्मत आजमाने के लिए 10 अलग-अलग टीम में जो की अमेठी जिले से ही हैं. इन खिलाड़ियों पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए महंगे दामों में बोली लगाएगी. फिर खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला नीलामी के जरिए होगा|

आईपीएल की तरह खिलाड़ियों पर दाव

इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात ये है कि. IPL की तरह ही यहाँ भी खिलाड़ियों को महंगे दामों में खरीदा जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के मालिक अपनी पसंद के खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा|

इस आयोजन को लेकर उप जिला खेल अधिकारी मुशर्रफ़ खान ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को खास करके अमेठी के ऐसे खिलाड़ी जिनमें प्रतिभा तो अच्छा है, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता, ऐसे खिलाड़ियों को फायदा होगा और उनका भविष्य बेहतर बनेगा. उन्होंने कहा कि खेल जगत में बच्चों को मंच नहीं मिल पाता अमेठी में राजनीति के साथ-साथ खेल में भी खिलाड़ी आगे हैं चाहे वह सुधा सिंह रुचि सिंह हो चाहे प्रशांत वीर हो सब ने अच्छा प्रदर्शन किया है| इस खेल के माध्यम से खिलाडियों को एक मंच मिलेगा इसके साथ ही जब उनकी नीलामी होगी. उन्हें खरीदा जाएगा तो उन्हें बड़े क्रिकेटर्स के साथ मैच खेलने का मौका मिलेगा|

चौको छक्कों की बरसात

और वही कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रांजल तिवारी और राजेश तिवारी ने कहा कि ने यह आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा, बल्कि अमेठी के युवाओं को प्रोफेशनल क्रिकेट का अनुभव भी मिलेगा. मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश के साथ-साथ जिले में खेल का एक नया माहौल तैयार होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि हम सब इस कार्यक्रम को लेकर तैयार हैं| खेल के तारीखों की भी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी|

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story