Begin typing your search above and press return to search.

अलीगढ़ : जिस घर से निकाला गया वहीं लाश बनकर निकला प्रेमी, बंद कमरे में प्रेमिका संग खुद को लगाई आग

Aligarh Turkman Gate Incident : अलीगढ़ के तुर्कमान गेट इलाके में सोमवार की शाम एक घर के अंदर से उठती आग की लपटों ने पूरे शहर को दहला दिया. यहाँ एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने उसके घर पहुँचा था, जहाँ बंद कमरे के भीतर दोनों संदिग्ध हालात में जिंदा जल गए. इस खौफनाक मंजर में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका दिल्ली के अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है. 

अलीगढ़ : जिस घर से निकाला गया वहीं लाश बनकर निकला प्रेमी, बंद कमरे में प्रेमिका संग खुद को लगाई आग
X

अलीगढ़ : जिस घर से निकाला गया वहीं लाश बनकर निकला प्रेमी, बंद कमरे में प्रेमिका संग खुद को लगाई आग

By Uma Verma

Aligarh Turkman Gate Incident : अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. शहर के ऊपरकोट कोतवाली इलाके के तुर्कमान गेट पर सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर प्रेमी और उसकी शादीशुदा प्रेमिका संदिग्ध हालत में आग की लपटों में घिरे मिले. इस दर्दनाक घटना में प्रेमी की जान चली गई है, जबकि महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, फरमान नाम का युवक नाजरीन के पति वसीम के कारखाने में काम करता था. करीब दो साल पहले वसीम को दोनों के बीच कुछ भनक लगी थी, जिसके बाद उसने फरमान को नौकरी से निकाल दिया था. सोमवार को जब नाजरीन का पति और परिवार के बाकी सदस्य नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे और नाजरीन घर पर अकेली थी, तभी फरमान चोरी-छिपे उससे मिलने घर पहुंचा.

शाम करीब 7 बजे जब घर के अंदर से धुंआ उठा, तो आसपास के लोग दंग रह गए. कमरे के अंदर फरमान और नाजरीन बुरी तरह झुलसी हुई हालत में तड़प रहे थे. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया. नाजरीन की हालत बहुत नाजुक है, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है.

देवर ने खोला 2 साल पुराना राज

महिला के देवर नदीम ने बताया कि फरमान का उनकी भाभी के साथ पिछले दो साल से चक्कर चल रहा था. घर से निकाले जाने के बाद भी वह चोरी-छिपे संपर्क में था. परिजनों का आरोप है कि फरमान ने ही घर में घुसकर खुद पर और नाजरीन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. हालांकि, पुलिस अभी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या की कोशिश थी या कोई बड़ी साजिश.

पुलिस की कार्रवाई और इलाके में तनाव

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम तैनात की गई है. क्षेत्राधिकारी मयंक पाठक ने बताया कि 23 फरवरी की शाम को पुलिस को सूचना मिली थी. शुरुआती जांच में कमरे के अंदर किसी तीसरे शख्स के होने के सबूत नहीं मिले हैं, जिससे मामला प्रेम प्रसंग में उठाए गए आत्मघाती कदम की ओर इशारा कर रहा है. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. इलाके में किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है.

अलीगढ़ में साल 2024 में भी ऐसा ही घटना हुआ था

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में साल 2024 में भी एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली वारदात हुई थी, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया था. उस दौरान प्रेम-प्रसंग और सनक के चलते एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने महिला पर तेजाब फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया था. वह घटना भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी, जहां आपसी रंजिश और अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने इंतकाम लेने के लिए तेजाब को अपना हथियार बनाया. उस वक्त भी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story