Begin typing your search above and press return to search.

Road Accident News: हाईवे पर भीषण हादसा, कार और मिनी बस की टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Aligarh Road Accident News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल पर एक तेज रफ्तार कार मिनी बस (कैंटर) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।

Road Accident News:हाईवे पर भीषण हादसा, कार और मिनी बस की टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?
X
By Ragib Asim

Aligarh Road Accident News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल पर एक तेज रफ्तार कार मिनी बस (कैंटर) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ। कार अलीगढ़ से कानपुर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद आ गई या फिर उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते वाहन कैंटर से भिड़ गया। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल, अग्निशमन दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

मृतकों में बच्चा और किसान भी शामिल

हादसे में कुल 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें एक बच्चा, खेत जा रहे एक किसान और दो महिलाएं शामिल हैं। एक अन्य शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन खुद घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है।

सीएम योगी ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और जिला प्रशासन को घायलों का तुरंत इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

यूपी में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते अक्सर मासूम जानें जाती हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि थकान या नींद में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लंबी दूरी तय करते समय वाहन चालक बीच-बीच में आराम जरूर करें। नींद आने या थकान की स्थिति में गाड़ी न चलाएं।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story