Begin typing your search above and press return to search.

Akhilesh Yadav News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार में किसानों को किया जा प्रताड़ित

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्ज और महंगाई से तबाह किसानों के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियां जानलेवा साबित हो रही हैं।

Akhilesh Yadav News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार में किसानों को किया जा प्रताड़ित
X
By Ragib Asim

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्ज और महंगाई से तबाह किसानों के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियां जानलेवा साबित हो रही हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपतियों की समर्थक हैं। सरकार की गलत नीतियों से बड़े-बड़े पूंजीपति बैंकों का हजारों करोड़ रूपए लेकर विदेश भाग गए। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रूपया माफ कर दिया। उत्तर प्रदेश में कुछ हजार रूपये कर्ज वसूली में किसान की जान ले ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर कर्ज वसूली के नाम पर बैंक कर्मी किसानों को बेइज्जत करते हैं, तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार को लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के जमालपुर गांव में भूमि विकास बैंक कर्मचारियों की संवेदनहीनता ने किसान छोटेलाल की जान ले ली। किसान ने बैंक से 60,000 का कर्ज लिया था।

जानकारी मिली है कि बैंक के लोग 60 हजार रूपये का ब्याज समेत तीन लाख रूपया वसूलने आये थे। बैंक अधिकारियों ने किसान छोटे लाल को घंटों जीप में बिठाए रखा। प्रताड़ना से आहत किसान की मौत हो गयी। इससे पहले बुन्देलखंड के जिलों में कर्ज से डूबे कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। इसी तरह से बिजली चेकिंग के नाम पर पूरे प्रदेश में किसानों से अवैध वसूली हो रही है और प्रताड़ित किया जा रहा है। एक तरफ सरकार किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का झूठा वादा करती है। दूसरी तरफ किसानों से चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। एफआईआर कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story