Begin typing your search above and press return to search.

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से बच्ची की मौत! चलती स्कूल बस की फर्श टूटने से नीचे गिरी छात्रा, मासूम पर चढ़ा पहिया

Agra School Bus Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार को 9 साल की छात्रा चलती स्कूल बस से नीचे गिर गयी और उसपर बस का पहिया चढ़ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

Agra School Bus Accident
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Agra School Bus Accident: आगरा: 12 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अलीगढ़ जैसी दुखद घटना हुआ है. स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी. बुधवार को 9 साल की छात्रा चलती स्कूल बस से नीचे गिर गयी और उसपर बस का पहिया चढ़ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

स्कूल की बस से गिरी बच्ची

घटना जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नगला काले गांव की है. बुधवार को घटना हुई है. 9 वर्षीय छात्रा नैना की चलती स्कूल बस का फर्श टूटने से नीचे गिरने से मौत हो गयी. बच्ची की मौत हड़कंप मच गया है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक़, 9 वर्षीय छात्रा नैना पहली कक्षा में पढ़ती थी. वह भागूपुर स्थित आरबीएस स्कूल में पढ़ती थी. उसकी बड़ी बहन परी भी इसी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है. हमेशा की तरह छात्रा बुधवार को भी स्कूल बस से स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी. बस में काफी बच्चे थे. वह अपनी सीट पर बैठी हुई थी.

बच्ची की हुई मौत

इसी बीच स्कूल बस की सीट के नीचे का हिस्सा टूट गया. सीट टूटने के कारण नैना चलती बस से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरी. सड़क पर गिरने से बस का पहिया बच्ची पर चढ़ गया. जिससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी. बच में बैठे बच्चे चिल्लाने लगे. तब जाकर ड्राइवर ने बस रोका और बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हादसा हुआ

इस घटना के बाद परिजनों में गम और आक्रोश है. उन्होंने जमकर हंगामा किया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. परिजनों और अभिभावकों का आरोप है स्कूल बस पहले से जर्जर स्थिति में था. स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हादसा हुआ है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story