परिवहन विभाग के अफसरों की लापरवाही से 9 साल की बच्ची की मौत, 4 अधिकारी निलंबित, 1 पर कार्रवाई की तैयारी
Agra School Bus Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चलती स्कूल बस का फर्श टूटने से एक 9 साल की छात्रा नीचे गिर गयी और उसकी पहिये से दबकर मौत हो गयी. घटना सामने स्कूल प्रबंधन और 4 यात्री कर अधिकारी की लापरवाही सामने आयी है. अब परिवहन आयुक्त ने इस पर कार्रवाई करते हुए चार यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) को निलंबित किया है.

npg.news
Agra School Bus Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चलती स्कूल बस का फर्श टूटने से एक 9 साल की छात्रा नीचे गिर गयी और उसकी पहिये से दबकर मौत हो गयी. घटना सामने स्कूल प्रबंधन और 4 यात्री कर अधिकारी की लापरवाही सामने आयी है. अब परिवहन आयुक्त ने इस पर कार्रवाई करते हुए चार यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) को निलंबित किया है.
चार यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) निलंबित
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने लापरवाही के आरोप में चार चार यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) को निलंबित किया है. अधिकारी नीलम, अमित वर्मा, शारदा मिश्रा और शिव कुमार मिश्रा को निलंबित किया गया है. इनपर बस की जांच में लापरवाही की, बस तकनीकी खराबी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की.
सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी पर भी गिरी सकती है गाज
इसके अलावा सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी आगरा पर भी गाज गिरने वाले है. उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेजी है. जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा.
इन अफसरों पर क्यों हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक़, परिवहन विभाग द्वारा, परिवहन अधिकारियों को 15 जनवरी से 21 जनवरी, 2026 तक और 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2025 तक वाहनों के विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए थे. जिसमे स्कूली वाहनों भी शामिल थे. लेकिन इन सभी अफसरों द्वारा जांच में लापरवाही बरती गयी. बेहद ख़राब स्थिति में होने के बाद भी स्कूल बस सड़क पर चल रही थी. रोजाना इतने स्कूली बच्चे उससे स्कूल जाते थे.
बच्ची के साथ क्या हुआ था
9 वर्षीय छात्रा नैना पहली कक्षा में पढ़ती थी. वह भागूपुर स्थित आरबीएस स्कूल में पढ़ती थी. उसकी बड़ी बहन परी भी इसी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है. हमेशा की तरह छात्रा बुधवार को भी स्कूल बस से स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी. बस में काफी बच्चे थे. वह अपनी सीट पर बैठी हुई थी.
बच्ची की हुई मौत
इसी बीच स्कूल बस की सीट के नीचे का हिस्सा टूट गया. सीट टूटने के कारण नैना चलती बस से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरी. सड़क पर गिरने से बस का पहिया बच्ची पर चढ़ गया. जिससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी. बच में बैठे बच्चे चिल्लाने लगे. तब जाकर ड्राइवर ने बस रोका और बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद परिजनों में गम और आक्रोश है. उन्होंने जमकर हंगामा किया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. परिजनों और अभिभावकों का आरोप है स्कूल बस पहले से जर्जर स्थिति में था
