सुहागरात मनाने कमरे में गया दूल्हा, पर दुल्हन की डिमांड सुन रह गया सन्न, इनकार करने पर महिला ने कर दिया ये काण्ड

सुहागरात मनाने कमरे में गया दूल्हा, पर दुल्हन की डिमांड सुन रह गया सन्न, इनकार करने पर  महिला ने कर दिया ये काण्ड
X
Agra News: दुल्हन ने सुहागरात के दौरान अपने घूंघट उठाने के बदले पति से 90 लाख रुपये की मांग की. पैसे नहीं देने पर वह गहने लेकर मायके चली गयी और ससुराल वालो को प्रताड़ित किया.

Agra News: 13 अप्रैल 2026, शादी-ब्‍याह के बाद सुहागरात पति और पत्नी के लिए खास होती है. इस प्राइवेट मूंमेंट को वह हमेशा यादगार बनाना चाहते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया. जगदीशपुरा में सुहागरात के दौरान पति से घूंघट उठाने के बदले 90 लाख रुपये की मांग की.

घूंघट उठाने के बदले 90 लाख रुपये की मांग

मामला जगदीशपुरा थाने का है. महिला की पहचान हाथरस की रहने वाली कल्पना के रूप में हुई है. कल्पना ने सुहागरात के दौरान अपने घूंघट उठाने के बदले पति से 90 लाख रुपये की मांग की. पैसे नहीं देने पर वह गहने लेकर मायके चली गयी और ससुराल वालो को प्रताड़ित किया.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, पीड़ित दूल्हे की शादी 29 अप्रैल 2025 को हाथरस की रहने वाली कल्पना से हुई थी. शादी-ब्याह इंसान की जिंदगी में खुशियां लेकर आता है लेकिन उसे क्या पता था उसके साथ आगे क्या होने वाला है. सुहागरात के दौरान कल्पना ने दूल्हे से कहा, वो 90 लाख रुपये देगा तभी घूंघट उठाने देगी.

पैसे नहीं देने पर दुल्हन ने किया प्रताड़ित

जब उसने पैसे देने से मना किया तो वो झगड़ कर अपने गहने लेकर मायके चली गयी. इतना ही नहीं जुलाई 2025 में परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. 3 सितंबर 2025 को जबरन पैसे भेजने को कहा. इतना ही नहीं 25 मार्च 2026 को पुरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की. दुल्हन अपने परिवार वालों के साथ पहुंची और ससुराल वालों को बंद कर बाहर से ताला लगा दिया. जिसके बाद पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया और उनकी मदद से बाहर निकले. लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज

जिसके बाद यह मामला कोर्ट पंहुचा. कोर्ट के निर्देश पर जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Tags

Next Story