Begin typing your search above and press return to search.

Agra Murder Mystery : हाथ पर लिखे नाम और AI ने खोला राज, दिल्ली में हत्या कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंकी थी लाश, पढ़े पूरी स्टोरी

Agra Murder Mystery : यमुना एक्सप्रेस-वे के नाले में मिली युवती की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए आगरा पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड सनी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने AI तकनीक से मृतका की पहचान सोनाली के रूप में की जिसकी हत्या दिल्ली में करने के बाद लाश को कार से आगरा लाकर फेंक दिया गया था.

Agra Murder Mystery : हाथ पर लिखे नाम और AI ने खोला राज, दिल्ली में हत्या कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंकी थी लाश, पढ़े पूरी स्टोरी
X

Agra Murder Mystery : हाथ पर लिखे नाम और AI ने खोला राज, दिल्ली में हत्या कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंकी थी लाश, पढ़े पूरी स्टोरी

By Uma Verma

Agra Yamuna Expressway Murder Case : आगरा : यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे नाले में मिली एक युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस हत्याकांड का सच किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जहाँ कातिल ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की, वहीं पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मृतका के हाथ पर गुदे एक नाम के जरिए कातिल को दबोच लिया.

कंबल में लिपटी मिली थी लाश

मामला तब पता चला जब शुक्रवार को खंदौली इलाके के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे एक नाले से भारी बदबू आने लगी ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां कंबल में लिपटी एक सड़ी-गली लाश मिली चेहरा बुरी तरह खराब हो चुका था, जिससे पहचान पाना नामुमकिन था पुलिस के पास सुराग के तौर पर सिर्फ एक चीज थी लड़की के हाथ पर गुदा हुआ नाम सनी.

AI ने ऐसे की पहचान

पहचान के लिए डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने एक अनोखा तरीका अपनाया पुलिस ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर युवती के खराब हो चुके चेहरे से एक साफ डिजिटल तस्वीर तैयार की इस फोटो को जब सोशल मीडिया और दिल्ली-एनसीआर के थानों में भेजा गया, तो मृतका की पहचान सोनाली 25 वर्ष के रूप में हुई सोनाली मूल रूप से महोबा की रहने वाली थी और वर्तमान में दिल्ली में रह रही थी.

दिल्ली में कत्ल आगरा में ठिकाने लगाया शव

जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी, तो शक की सुई हाथ पर लिखे नाम सनी की तरफ गई पुलिस ने सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. सनी ने बताया कि वह कानपुर का रहने वाला है और सोनाली के साथ रिलेशनशिप में था पिछले कुछ समय से सोनाली उससे दूरी बनाना चाहती थी, जिससे वह नाराज था इसी गुस्से में सनी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिल्ली में सोनाली की हत्या की और लाश को ठिकाने लगाने के लिए कार से आगरा लाकर एक्सप्रेस-वे के नाले में फेंक दिया.

सीसीटीवी और टोल प्लाजा से खुला राज

पुलिस को खंदौली टोल प्लाजा के पास लगे कैमरों से उस संदिग्ध कार की फुटेज भी मिली है, जिसका इस्तेमाल लाश को लाने में किया गया था पुलिस का मानना है कि इस साजिश में सनी के साथ 5 से 6 और लोग शामिल हो सकते हैं फिलहाल पुलिस की टीम बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story