Begin typing your search above and press return to search.

Agra Crime News: आगरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने की खुदकशी, सुसाइड नोट बरामद, जानें मामला

Agra Crime News: आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में कल देर रात दो बहनों ने आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों के शव पंखे के हुक से लटके मिले। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

Agra Crime News: आगरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने की खुदकशी, सुसाइड नोट बरामद, जानें मामला
X
By Ragib Asim

Agra Crime News: आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में कल देर रात दो बहनों ने आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों के शव पंखे के हुक से लटके मिले। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। आत्महत्या से पहले दोनों बहनों ने आश्रम के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक सुसाइड नोट भी भेजा। इस सुसाइड नोट में आश्रम के 4 कर्मचारियों को अपनी खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बहनों ने आठ साल पहले आश्रम में दीक्षा ली थी। 4 साल पहले जब जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्माकुमारी आश्रम बना तो वह यहां रहने लगीं। इनमें बड़ी बहन का नाम एकता है जो 37 साल की थी और छोटी बहन शिखा 34 साल की थी। जब परिवार ने व्हाट्सएप ग्रुप पर आत्महत्या का मेसेज देखा तो वे घबरा गए और आश्रम पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

आत्महत्या करने से पहले दोनों बहनों ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने आश्रम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दोनों बहनें पिछले कई दिनों से तनाव में थीं। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि हमारे मरने के बाद इस केंद्र को गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए ले लेना और सीएम योगी इन आरोपियों को आसाराम बापू की तरह उम्रकैद की सजा दिलाना।

ब्रह्माकुमारी के आश्रम में दो बहनों की आत्महत्या की सूचना मिलने पर डीसीपी सोनम कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर आसपास के इलाके की जांच की गई। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि चारों आरोपी आगरा से बाहर के हैं, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर सभी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story