Begin typing your search above and press return to search.

Agra Accident News Today: मॉर्निंग वॉक बना आखिरी वॉक! जानिए आखिर कैसे गई 4 लोगों की जान

एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि वाहन में फंसे चालक ने भी आखिर में दम तोड़ दिया।

Agra Accident News Today: मॉर्निंग वॉक बना आखिरी वॉक! जानिए आखिर कैसे गई 4 लोगों की जान
X
By Chitrsen Sahu

Agra Accident News Today: आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा इलाके में उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि वाहन में फंसे चालक ने भी आखिर में दम तोड़ दिया। वहीं वाहन में सवार एक और व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुजुर्गों को निकालने ली गई क्रेन की मदद

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक राजेश, हरीबाबू और रमेश्वर सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, टहलने के बाद वे लोग डिवाइडर पर बैठे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही आम से लदी तेज रफ्तार मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और तीनों बुजुर्गों को कुचलते हुए पलट गई। वाहन के पलटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। क्रेन की मदद से वाहन के नीचे दबे तीनों बुजुर्गों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

एक की हालत गंभीर

इधर हादसे के बाद वाहन चालक भी गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया था। पुलिस ने पहले तो हाथ से वाहन का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन जब वह असफल रहे तो, गैस कटर की मदद से चालक को करीब एक घंटे बाद बाहर निकाला गया, लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज में देरी से उसकी भी मौत हो गई। गाड़ी चालक के अलावा वाहन में एक और व्यक्ति भी सवार था, जिसे पुलिस ने बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से परिवाार में शोक की लहर है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर ओवरस्पीडिंग के कारण लगातार हादसे होे रहे हैं। दुर्घटना के पीछे ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story