Begin typing your search above and press return to search.

Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश के 62 जिलों में अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ गिर सकती है बिजली

प्रदेश के कई जिलों जैसे गोंडा, बलरामपुर, संभल, आगरा और हाथरस में सोमवार से बारिश कौ दौर शुरु हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने

उत्तर प्रदेश के 62 जिलों में अलर्ट जारी,  भारी बारिश के साथ गिर सकती है बिजली,
X
By Chitrsen Sahu

Uttar Pradesh Weather News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से अब राहत मिलने लगी है। दरअसल, प्रदेश के कई जिलों जैसे गोंडा, बलरामपुर, संभल, आगरा और हाथरस में सोमवार से बारिश कौ दौर शुरु हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की है।

तापमान में गिरावट की संभावना

रविवार को हुई बारिश ने प्रदेश का तापमान बदल दिया है। पिछले 24 घंटे में वाराणासी सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर जालौन सबसे गर्म रहा, यहां का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही हरदोई में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इस दिन से होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते होते हुए मानसून उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगा। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने 17 और 18 जून को बारिश की संभावना जताई है। 19 और 20 जून को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद फिर 21 और 22 जून को बारिश की संभावना है।

पिछले 48 घंटे में 24 लोगों की मौत

मैसम के बदलते मिजाज ने कई लोगों की जिंदगियां भी छीन ली है। दरअसल, पिछले 48 घंटे में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां आसमानी बिजली की चपेट में आ कर जिंदा जल गई। वहीं शाहजहांपुर में भी आंधी बारिश का कहर देखने को मिला है, जहां आंधी बारिश से 45 साल की एक महिला की मौत हो गई। हीटस्ट्रोक से 7 लोगों की मौत हुई, जिनमें वाराणसी से 4, सोनभद्र, गाजीपुर और मिर्जापुर में 1-1 लोगों की जान गई है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story