Begin typing your search above and press return to search.

UP Weather Update: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन गर्मी दिखाएगी अपना तेवर

उत्तरप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। लोगों को राहत भरे मौसम के मिजाज से अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जी हां आंधी-बारिश के बीच अब लोगों को भीषण गर्मी

UP Weather Update: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन गर्मी दिखाएगी अपना तेवर
X
By Chitrsen Sahu

UP Weather Update: लखनऊ: उत्तरप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। लोगों को राहत भरे मौसम के मिजाज से अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जी हां आंधी-बारिश के बीच अब लोगों को भीषण गर्मी और धूप का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। 5 दिन बाद फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरु होगा।

पछुआ हवाओं का जोर

दरअसल, पछुआ हवाओं के जोर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके चलते प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। इसके बाद हवा का रुख पूर्वा होगा और पूर्वांचल से शुरू होकर प्रदेश में दोबारा बूंदाबांदी का दौर देखने को मिलेगा।

आज कई जिलों में हुई बारिश

उत्तरप्रदेश के कई जिलों जैसे बांदा, रदोई, चित्रकूट, सोनभद्र, बलिया, शाहजहांपुर सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और अमेठी में गुरुवार सुबह बारिश का दौर देखने को मिला। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चली। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को सुबह गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास होने लगेगा।

तामपाम में होगी बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का दौर थम जा जाएगा। जिसके कारण तापमान के साथ ही गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। गर्म और शुष्क पछुआ हवाओं के असर से अगले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story