बाबा या हिस्ट्रीशीटर… कौन हैं महंत आशुतोष ब्रह्मचारी, जिसने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए यौन शोषण के आरोप

Mahant Ashutosh Brahmachari
X

इमेज- इंटरनेट 

Swami Avimukteshwaranand News: आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज दर्ज करवाया है. यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महंत बनने से पहले एक हिस्ट्रीशीट थे. उनकी क्राइम कुंडली काफी बड़ी रही है. अब इस मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी के अपराध, हिस्ट्रीशीट और पुराने मुकदमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Swami Avimukteshwaranand Controversy: 24 फरवरी 2025, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप है. उनके खिलाफ पॉक्सो और अन्य आरोपों में FIR दर्ज किया गया है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज दर्ज करवाया है. वहीँ, लेकिन क्या आप जानते हैं आशुतोष ब्रह्मचारी पर भी बलात्कार, गो-हत्या, फर्जीवाड़ा समेत 27 FIR मुकदमे दर्ज हैं.

क्या है पूरा मामला

शामली के रहने वाले आशुतोष पांडे उर्फ आशुतोष महाराज ने स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी पर शिष्यों का यौन का आरोप लगाया है. आशुतोष महाराज के शिकायत के बाद शिकायत एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4(2), 5, 6, 16 और 17 के तहत FIR दर्ज किया गया है.

क्या शंकराचार्य को बदनाम करने की साजिश रची गयी

वहीँ, इस मामले में बड़ा हैरान कर देने वाला अपडेट सामने आया है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम पहुंचे एक व्यक्ति का कहना है शंकराचार्य को बदनाम करने और यौन शोषण के केस में फंसाने के लिए आशुतोष महाराज ने उसे भी लालच दिया था. अब यह बयान सामने आने के बाद उत्तरप्रदेश के संतों और राजनीती गलियारों में हड़कंप मच गयी है. इसकी सीबीआई जांच कराने की जांच मांग की जा रही है. वहीँ, हैरान करने वाली बाते ये है आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज पर भी संगीन आरोपों को लेकर कई केस दर्ज हैं.

हिस्ट्रीशीटर से कैसे महाराज बने आशुतोष

आशुतोष महाराज की क्राइम हिस्ट्री शामली से लेकर लखनऊ और गोंडा तक फैली है. आशुतोष महाराज का असली नाम अश्विनी पांडेय है. जो शामली के कांधला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. आशुतोष महाराज के पिता प्राइवेट बस में कंडक्टर थे. कम उम्र में ही पिता की मौत के बाद आशुतोष महाराज ने धोखाधड़ी शुरु कर दी. वह एक चर्चित हिस्ट्रीशीटर रह चूका है. थानों में बतौर हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर 27 मुकदमे दर्ज हुए तो अपना नाम बदलकर 2022 में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली और अश्विनी पांडेय से आशुतोष महाराज बन गया.

आशुतोष महाराज ने क्या क्या अपराध किया

  • 2002 में अश्विनी पांडेय ने खुद पर धारदार हथियार से हमला किया और आरोप मंदिर के पुजारी सचिन पर लगा दिया, फिर क्या पुजारी सचिन ने आरोप से बचने के लिए मंदिर अश्विनी को दे दिया.
  • मात्र 18 साल की उम्र में आशुतोष महाराज ने झूठा हलफनामा दिया और धोखाधड़ी कर मुजफ्फरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ा.
  • साल 2005 और 2010 में धोखाधड़ी कर 25 बीघा जमीन और स्कूल चलाने के नाम लिया मकान हड़प ली.
  • 2012 में जज के फर्जी साइन करके तीन लोगों के खिलाफ झूठा गैर जमानती वॉरंट जारी करने के मामले में पहली बार जेल गया.
  • जेल में रहने के दौरान मंत्री माता प्रसाद पांडेय के नाम से फर्जी लेटर के जारी करके SP का ट्रनफेर करा दिया.
  • गोंडा के तत्कालीन एसपी नवनीत राणा को गोमांस बेचने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की.
  • आशुतोष महाराज पर एक महिला के साथ रेप का भी आरोप है.



Tags

Next Story