Begin typing your search above and press return to search.

काबुल,28 अगस्त 2021। अमरीकी सैनिकों पर हुए आईएसआईएस के हमले के 48 घंटे के भीतर अमेरिका ने मानव रहित विमान से आईएसआईएस के कथित ठिकानों पर ज़बर्दस्त हमला किया है। ड्रोन हमले की न्यूज़ ऐजेंसी AFP ने पेंटागन के हवाले से पुष्टि की है।
वहीं पेंटागन ने नागरिकों को जल्द से जल्द एयरपोर्ट छोड़ने की हिदायत जारी की है।मानव रहित विमान से हुए इस हमले में आईएसआईएस को कितना नुक़सान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें तेरह अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी।इसके ठीक बाद अमेरिका ने कहा था कि वह बदला लेगा।
Next Story
