Begin typing your search above and press return to search.

UPSC Results जारी: बिहार के शुभम कुमार ने यूपीएससी में किया टॉप, जागृति महिलाओं में आईं प्रथम, 761 अभ्यर्थी चुने गए …यहां देखें सिविल सर्विसेज के रिजल्ट

UPSC Results जारी: बिहार के शुभम कुमार ने यूपीएससी में किया टॉप, जागृति महिलाओं में आईं प्रथम, 761 अभ्यर्थी चुने गए …यहां देखें सिविल सर्विसेज के रिजल्ट
X
By NPG News

नयी दिल्ली 24 सितम्बर 2021. संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http//www.upsc.gov.in पर सिविल सेवा 2020 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है। पुरुष वर्ग में शुभम कुमार और महिला वर्ग में जागृति अवस्थी ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किये हैं.

पूरी लिस्ट देखने के लिए PDF को टच करें, फिर लिस्ट में नाम देखने के लिए ऐरों को क्लीक कीजिये…
upsc_

सामान्य वर्ग के 263 उम्मीदवारों को सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services 2020 Results) में सफलता मिली है, जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े 86 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है. अन्य पिछड़ा वर्ग के 229, अनुसूचित जाति के 122 और अनुसूचित जनजाति के 61 उम्मीदवार सिविल सेवा की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं.

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं. सफल अभ्यर्थियों में 25 नि:शक्त शामिल हैं. इनमें से 7 ऑर्थोपेडिकली हैंडीकैप, 4 नेत्रहीन, 10 श्रवणहीन और 4 ऐसे अभ्यर्थी थे, जिनमें कई नि:शक्तता थी.

सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services 2020 Results) में टॉप करने वाले शुभम कुमार आईआईटी बंबई से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर चुके हैं. जागृति अवस्थी सेकेंड टॉपर हैं. महिलाओं के वर्ग में जागृति टॉपर हैं. जागृति ने MANIT भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है.

.

Next Story